फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   ROAD

बरेली-बीसलपुर रोडः खूनी मोड़ पर नहीं कराए सुरक्षा के काम तो हाईवे पर उतरी पब्लिक

Mon, 18 Nov 2019 01:53 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 18 Nov 2019 01:53 AM IST
विज्ञापन
ROAD
बरेली। बरेली-बीसलपुर रोड पर आए दिन हादसों में मौतों के बावजूद अफसर संवेदनहीन बने हुए हैं। रोड सेफ्टी के काम न कराए जाने से 30 अक्तूबर को एक बड़े हादसे में नौ लोगों की मौत हो चुकी है। इसके बाद पीडब्ल्यूडी ने कुछ जगहों पर गड्ढे भरने के लिए पैचवर्क जरूर कराया, लेकिन खूनी मोड़ पर रेडियम सिग्नल सहित दूसरे सड़क सुरक्षा के कामों को अब तक नहीं कराया गया है। सरकारी सिस्टम की लापरवाही के खिलाफ क्षेत्रीय लोगों ने कैलाश नदी के पास मिल गौंटिया में हाईवे पर एकत्र होकर प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

बरेली-बीसलपुर रोड पर अहरोला और दौलतपुर डड़िया के बीच कैलाश नदी के पुल के दोनों ओर करीब एक किलोमीटर में चार खतरनाक मोड़ हैं। यहां पर दौलतपुर डंड़िया में करगैना मोड़ और उसके 100 मीटर आगे मिलक गौंटिया पर तीव्र मोड़ है। कैलाश पुल से करीब 200 मीटर आगे खरदाह और उसके 50 मीटर आगे गौंटिया के पास इंडियन ऑयल पेट्रोल पंप के पासभी खूनी मोड़ हैं। 30 अक्तूबर को यहां एक्सीडेंट में नौ लोगों की मौत के बाद यह सामने आया है कि इस रोड पर सेफ्टी के काम तो दूर आए दिन हादसे वाली जगहों को ब्लैक स्पॉट के तौर पर भी चिह्नित नहीं किया गया है, जबकि सुप्रीम कोर्ट के आदेश हैं कि एक्सीडेंट वाली जगहों पर हाईवे पर हादसों को रोकने के लिए साइनेज, रेडियम सिग्नल, कैटआई, सफेद पट्टी सहित दूसरे रोड सुरक्षा के काम होने चाहिए, जो अब तक नहीं हुए हैं। इस वजह से इस रोड पर हादसे नहीं रुक पा रहे।
विज्ञापन

शनिवार को भी इस रोड पर हादसे में दो और लोगों की मौत हो गई है। पीडब्ल्यूडी और एनएच के अधिकारियों की लापरवाही के खिलाफ क्रांतिकारी विचारमंच के संरक्षक देवस्वरूप पटेल के नेतृत्व में स्थानीय लोगों ने प्रदर्शन किया। इस मौके पर दौलतपुर करेंना के महंत बद्री प्रसाद, मुकेश गंगवार, अंगदपुर खमरिया के मदनलाल, बंजरिया के चंद्रसेन, नरही नौव्वा ब्लॉक के प्रतिपाल सिंह आदि मौैजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed