{"_id":"5d2f7fbf8ebc3e6c901c0229","slug":"road-bareilly-news-bly368999132","type":"story","status":"publish","title_hn":"सावन में ठीक रहें स्ट्रीट लाइटें, सड़कों पर हो पैचवर्क","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सावन में ठीक रहें स्ट्रीट लाइटें, सड़कों पर हो पैचवर्क
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली। बुधवार को सावन माह की शुरुआत होने के साथ ही कांवड़िए पहले सोमवार पर जलाभिषेक के लिए गंगाजल लेने कछला जाने की तैयारी शुरू कर दी है। शुक्रवार और शनिवार को काफी तादाद में कांवड़ियों का जत्था कछला और हरिद्वार गंगाजली लेने रवाना होगा। कांवड़ियों को आवागमन में कोई समस्या न हो इसके लिए बुधवार को विभिन्न समितियों ने बैठक कर प्रशासन और नगर निगम से सड़कों पर पथ प्रकाश, सुरक्षा समेत सड़कों पर पैचवर्क कराए जाने की मांग की है।
सिविल डिफेंस के राकेश कनौजिया ने कहा कि शहर के मंदिरों में कूड़े के ढेर लगे हैं। साथ ही, बारिश में जलभराव की समस्या भी मंदिरों में हो जाती है। उन्होंने नगर निगम से मंदिरों के बाहर और अंदर के कूड़े के ढेर हटवाने, साफ सफाई करवाने की मांग की है। वहीं, महानगर राष्ट्रीय कौमी एकता संगठन ने भूड़ कार्यालय पर बैठक कर प्रशासन से नाथ नगरी मंदिरों में प्रकाश व्यवस्था कराने, बिजली के झुके तारों को दुरुस्त करने और सुरक्षा व्यवस्था मुस्तैद करने की मांग की है। इस दौरान विशाल आहूजा, हाजी नजमुल इस्लाम, सर्वेश कुमार मौर्य, सीएल घोसी व अन्य मौजूद रहे।