फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Road accident took away another life

Bareilly News: सड़क हादसे ने एक और जिंदगी छीनी

Sun, 17 Nov 2024 03:52 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 17 Nov 2024 03:52 AM IST
विज्ञापन
Road accident took away another life
सीबीगंज (बरेली)। बड़ा बाइपास पर शुक्रवार रात हुए हादसे में एक और घायल की मौत हो गई। जिस घायल को रात में पुलिस ट्रक चालक समझ रही थी वह प्रिंटिंग प्रेस के कर्मचारी कृष्णपाल निकले। शनिवार को उन्होंने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन

शुक्रवार शाम सात बजे दिल्ली पब्लिक स्कूल के गार्ड भोजीपुरा के गांव प्रहलादपुर निवासी राजवीर की परधौली के पास कार की टक्कर से मौत हो गई थी। घटना के बाद मौके पर भीड़ लग गई। सीबीगंज व फतेहगंज पश्चिमी थाने की पुलिस शव को हटाने की कोशिश कर रही थी कि तेज रफ्तार चावल के बोरो से भरा ट्रक पांच बाइकों को टक्कर मारकर खाई में पलट गया। इस घटना में सीबीगंज थाने के चालक रामौतार, फतेहगंज पश्चिमी थाने के चालक मुकेश कुमार व सिपाही कौशलेंद्र कुमार घायल हुए। इनके अलावा राजेश शर्मा निवासी प्रहलादपुर, सुभाष निवासी परधौली व कृष्णपाल निवासी मवई मुड़िया थाना भोजीपुरा भी जख्मी हो गए।
विज्ञापन

सभी घायलों को निजी अस्पताल में भर्ती कराया था। उपचार के दौरान कृष्णपाल की शनिवार सुबह मौत हो गई। कृष्णपाल और सुभाष रिश्ते के साढ़ू थे और दोनों ही एक प्रेस में मशीन पर काम करते थे। कृष्णपाल रोज की तरह सुभाष को परधौली से लेकर प्रेस में ड्यूटी करने जा रहे थे तभी ट्रक की चपेट में आ गए। राजवीर के भाई विनोद की तहरीर पर कार चालक व सीबीगंज थाने के मुख्य आरक्षी सरजीत सिंह की तहरीर पर ट्रक चालक के खिलाफ रिपोर्ट लिखी गई है। अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed