{"_id":"60b3aed58ebc3e34f9036877","slug":"road-accident-in-shahjahanpur-truck-collided-with-the-bike","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"शाहजहांपुर : ट्रक ने बाइक को रौंदा, दो लोगों की मौत, एक घायल, रिश्तेदार की अंत्येष्टि में शामिल होने जा रहे थे तीनों","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शाहजहांपुर : ट्रक ने बाइक को रौंदा, दो लोगों की मौत, एक घायल, रिश्तेदार की अंत्येष्टि में शामिल होने जा रहे थे तीनों
Sun, 30 May 2021 08:57 PM IST
शाहरुख खान
अमर उजाला नेटवर्क, शाहजहांपुर
अमर उजाला नेटवर्क, शाहजहांपुर
Published by: शाहरुख खान
Updated Sun, 30 May 2021 08:57 PM IST
सार
जलालाबाद थाना क्षेत्र के गांव सैजना तालू आम खेड़ा निवासी अवधेश कुमार अपने चचेरे भाई अशोक और वहीं के रहने वाले अपने रिश्तेदार विशाल के साथ रविवार सुबह बाइक बाइक पर कलान इलाके के गांव मड़ैयां जा रहे थे। वहां उन्हें अवधेश की बहन श्रीदेवी की सास की अंत्येष्टि में शामिल होना था।
विज्ञापन
फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
शाहजहांपुर जिले के मिर्जापुर इलाके में रविवार सुबह ट्रक ने एक बाइक को रौंद दिया। हादसे में बाइक सवार दो लोगों आमखेड़ा गांव निवासी अशोक (35) और उनके रिश्तेदार विशाल (60) की मौत हो गई। उसी बाइक पर बैठे तीसरे व्यक्ति को हल्की चोटें आईं हैं। तीनों युवक अपने एक रिश्तेदार की अंत्येष्टि में शामिल होने जा रहे थे। बाइक अशोक चला रहे थे, यदि हेलमेट पहने होते तो संभव है जान बच जाती।
जलालाबाद थाना क्षेत्र के गांव सैजना तालू आम खेड़ा निवासी अवधेश कुमार अपने चचेरे भाई अशोक और वहीं के रहने वाले अपने रिश्तेदार विशाल के साथ रविवार सुबह बाइक बाइक पर कलान इलाके के गांव मड़ैयां जा रहे थे। वहां उन्हें अवधेश की बहन श्रीदेवी की सास की अंत्येष्टि में शामिल होना था।
सुबह करीब छह बजे तीनों लोग थाना मिर्जापुर क्षेत्र के गांव जरियनपुर के पास पहुंचे होंगे। तभी उनकी बाइक में फर्रुखाबाद की तरफ से आए बालू लदे ट्रक ने टक्कर मार दी। इसमें गंभीर चोटें आने से विशाल की मौके पर मौत हो गई, जबकि अशोक गंभीर रूप से घायल हो गए। अवधेश को मामूली चोटें आईं। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने विशाल के शव को पोस्टमार्टम हाउस और दोनों घायलों को राजकीय मेडिकल कॉलेज भिजवा दिया।
विज्ञापन
मेडिकल कॉलेज में इलाज के दौरान अशोक ने भी दम तोड़ दिया। अवधेश को इलाज के बाद छुट्टी दे दी गई। मिर्जापुर थाना प्रभारी निरीक्षक मान बहादुर सिंह ने बताया कि हादसे के बाद ट्रक चालक को हिरासत में ले लिया है, जो मध्य प्रदेश के जिला टीकमगढ़ के थाना पृथ्वीपुर क्षेत्र के गांव पनिहारी का निवासी है।

सड़क पर खड़े ट्रक से कार टकराई, चालक घायल
लखीमपुर के गांव अजान निवासी दुलार सिंह परिवार सहित रिश्तेदारी में खुटार थाना क्षेत्र के गांव सीतापुर आए थे। रविवार सुबह घर लौटते समय खुटार के तिकुनियां चौराहे पर उनकी कार सड़क पर ट्रक से टकरा गई। इसमें दुलार सिंह घायल हो गए। मौके पर जमा हुए लोगों ने उन्हें पास के एक निजी अस्पताल में पहुंचा दिया।