फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   road accident in pilibhit of uttar prdesh

यूपी: डायल 100 की गाड़ी के नीचे आने से मासूम समेत दो की मौत, ग्रामीणों ने लगाया जाम

Tue, 02 Jul 2019 11:22 AM IST
शाहरुख खान न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पीलीभीत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पीलीभीत Published by: शाहरुख खान Updated Tue, 02 Jul 2019 11:22 AM IST
विज्ञापन
road accident in pilibhit of uttar prdesh
हादसे के बाद ग्रामीणों ने जाम किया रोड - फोटो : अमर उजाला
उत्तर प्रदेश पुलिस की गाड़ी से कुचलकर 10 साल के मासूम समेत दो लोगों की मौत हो गई है। जबकि दो सिपाही समेत तीन लोग घायल हो गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मौत की सूचना मिलने ही मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने सड़क पर जाम लगा दिया। साथ ही अस्पताल में भी हंगामा किया। 
विज्ञापन


घटना पीलीभीत जिले की है। थाना कोतवाली क्षेत्र के ग्राम चंदोई में यूपी डायल 100 की गाड़ी ने 10 साल के चंदोई निवासी फरमान पुत्र अनवार को कुचल दिया। 

हादसे में मासूम की मौत हो गई। जबकि गाड़ी भी पलट गई। गाड़ी में सवार दो सिपाही और बाप-बेटे भी घायल हो गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया। इलाज के दौरान बाप की मौत हो गई। 
विज्ञापन


मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने सड़क पर जाम लगा दिया। जिला अस्पताल में भी जमकर हंगामा किया। हंगामे की सूचना पर एसपी, एएसपी, एसडीएम, कई थानों की पुलिस और पीएसी मौके पर पहुंची। 
विज्ञापन
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, डायल 100 बाप-बेटे की मारपीट की सूचना पर गांव में पहुंची थी। गाड़ी में मौजूद दो सिपाही धर्मेंद्र सिंह और लोक प्रकाश बाप-बेटे को थाने ले जा रहे थे 

इसी दौरान गांव में खेल रहा बच्चा गाड़ी की चपेट में आ गया। गाड़ी बेकाबू होकर पलट गई। हादसे में डायल 100 में सवार पिता किशनलाल और बेटा सुंदर लाल और दोनों सिपाही भी घायल हो गए।

घायलों में से पिता किशनलाल की इलाज के दौरान मौत हो गई, जबकि सिपाही धर्मेंद्र की भी हालत गंभीर बनी हुई है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed