फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Rizwan's body was laid to rest in a sad atmosphere

Bareilly News: गमगीन माहौल में सुपुर्द-ए-खाक हुआ रिजवान का शव

Sun, 02 Feb 2025 02:19 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 02 Feb 2025 02:19 AM IST
विज्ञापन
Rizwan's body was laid to rest in a sad atmosphere
नवाबगंज। मध्यप्रदेश में नवाबगंज के युवक की हत्या के बाद रिजवान का शव पहुंचा तो कस्बे में मातम पसर गया। परिजनों ने गमगीन माहौल में शनिवार को रिजवान के शव को सुपुर्द-ए-खाक कर दिया। इस मामले में मृतक के परिजनों ने विधायक से शिकायत कर कार्रवाई की मांग की। विधायक ने समाधान दिवस में पहुंचकर युवक की हत्या के मामले में जांच कराकर कार्रवाई को कहा है। एसएसपी ने उन्हें शीघ्र जांच कराने का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन

शनिवार की सुबह करीब नौ बजे मो. रिजवान का शव मध्य प्रदेश के नर्मदापुरम से कस्बे में पहुंचा। इसे देखने के लिए भारी संख्या में लोग मौके पर पहुंच गए। बाद में परिजन गमगीन माहौल में शव लेकर कब्रिस्तान पहुंचे और उसे सुपुर्द-ए-खाक किया। इस दौरान चौकी इंचार्ज विदेश कुमार शर्मा, उप निरीक्षक अभिषेक नागर सहित पुलिस बल मौजूद रहा। इसके बाद परिजनों ने विधायक डॉ. एमपी आर्य से शिकायत की। बाद में परिजन विधायक के साथ समाधान दिवस में पहुंचे। परिजनों ने पुलिस पर लापरवाही का आरोप लगाते हुएजांच की मांग की। एसएसपी ने आश्वासन दिया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed