फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   River water levels rose due to heavy rainfall.

Bareilly News: झमाझम से नदियों का जलस्तर बढ़ा

Sun, 27 Sep 2026 01:44 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Updated Sun, 27 Sep 2026 01:44 AM IST
विज्ञापन
River water levels rose due to heavy rainfall.
मीरगंज/बहेड़ी। क्षेत्र में शुक्रवार रात से हो रही मूसलाधार बारिश के कारण मीरगंज क्षेत्र में बहने वालीं प्रमुख नदियों का जलस्तर तेजी से बढ़ गया है। इससे निचले इलाकों के किसानों और ग्रामीणों को बाढ़ की आशंका है। रामगंगा, भाखड़ा, दिजोड़ा, पीलाखार, बहगुल और कुल्ली नदियों का जलस्तर लगातार ऊपर चढ़ रहा है। उपजिलाधिकारी मीरगंज निधि शुक्ला ने रामगंगा नदी के किनारे बसे संवेदनशील गांवों का दौरा किया। एसडीएम ने बताया कि फिलहाल बाढ़ जैसी स्थिति नहीं है और घबराने की आवश्यकता नहीं। राजस्व टीमें सतर्क हैं और स्थिति पर पैनी नजर रख रही हैं। प्रशासन ने नागरिकों और किसानों को उफनाती नदियों के किनारे न जाने की सख्त हिदायत दी है। मीरगंज क्षेत्र में 14 बाढ़ चौकियां स्थापित हैं। तहसील में 24 घंटे संचालित एक कंट्रोल रूम भी बनाया गया है। बहेड़ी क्षेत्र में गौला बैराज से किच्छा नदी में पानी नहीं छोड़ा गया है इसलिए बाढ़ का खतरा नहीं है। एसडीएम गोपाल शर्मा और तहसीलदार भानु प्रताप ने किच्छा नदी के पास और दो ढौरा धाम पहुंचकर जलस्तर का जायजा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed