{"_id":"5f1f2b588ebc3e63c161ef35","slug":"rithora-sealed-for-14-days-if-found-35-infected-bareilly-news-bly414191890","type":"story","status":"publish","title_hn":"35 संक्रमित मिलने पर रिठौरा 14 दिन के लिए सील","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
35 संक्रमित मिलने पर रिठौरा 14 दिन के लिए सील
सार
सोमवार को हुई 102 लोगों की जांच में दो नगर पंचायत कर्मियों सहित मिले 35 पॉजिटिव
विज्ञापन
बहुतायत में संक्रमित मिलने पर सील किया गया रिठौरा।
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
विस्तार
मामलों में कमी न आने पर बढ़ाई जा सकी है समय सीमा
विज्ञापन
रिठौरा। एक ही दिन में रिठौरा में 35 संक्रमित मिलने पर प्रशासन ने कस्बे को 30 वां क्लस्टर बनाकर 14 दिन के लिए पूरी तरह सील कर दिया है। इस दौरान यदि मामलों में कमी नहीं आती है तो यह सीमा बढ़ाई भी जा सकती है। प्रशासन ने आवश्यक वस्तुओं की सप्लाई के लिए होम डिलीवरी की व्यवस्था की है।
सोमवार को मोहल्ला ठाकुरद्वारा में स्वास्थ्य विभाग की टीम ने 102 संदिग्धों की जांच की थी। जिसमें दो नगर पंचायत कर्मियों सहित 35 लोग संक्रमित मिले। इससे कस्बे में खलबली मच गई। प्रशासन ने बढ़ते मामलों को देखते हुए रिठौरा का 30वां क्लस्टर बनाते हुए 14 दिन के लिए पूरी तरह सील कर दिया। एसडीएम सदर ईशान प्रताप सिंह के मुताबिक 14 दिन में संक्रमितों की संख्या में कमी आई तो कस्बे में छूट दी जाएगी, यदि मामले बढ़ते हैं तो यह समय सीमा आगे बढ़ाई जा सकती है। इस दौरान नियम तोड़ने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

हॉटस्पॉट में बैरिकेडिंग हटाकर कार निकालने का वीडियो वायरल
रिठौरा में हंसराज होटल वाली गली में रविवार को 15 कोरोना संक्रमित मिले थे। इसके बाद प्रशासन ने पूरी गली को सील कर दिया। सोमवार को गली में रहने वाले एक कपड़ा व्यापारी बैरिकेडिंग हटाकर कार निकलाने लगा तो पड़ोसियों ने इसका विरोध किया। जिसको लेकर विवाद हो गया। काफी देर तक दोनों पक्षों में कहासुनी होती रही। किसी ने इसका वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया।
विज्ञापन