फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Rita Bahuguna Joshi, the statue of a lion on the no-comment

रीता बहुगुणा जोशी पर प्रतिमा सिंह का नो-कमेंट

Sat, 22 Oct 2016 12:51 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बरेली
ब्यूरो/अमर उजाला, बरेली Updated Sat, 22 Oct 2016 12:51 AM IST
विज्ञापन
Rita Bahuguna Joshi, the statue of a lion on the no-comment
प्रत‌िमा स‌िंह - फोटो : बरेली, अमर उजाला
डॉ. रीता बहुगुणा जोशी के भाजपा में शामिल होने पर महिला कांग्रेस की प्रदेश अध्यक्ष प्रतिमा सिंह ने कोई प्रतिक्रिया व्यक्त करने से इंकार कर दिया। उनके जाने से कांग्रेस को नुकसान होने या न होने के सवाल पर कुछ नहीं कहा। बोलीं- डॉ. रीता हमारी पार्टी की बड़ी नेता रही हैं इसलिए उनके बारे में कुछ नहीं कहेंगी। उनका कद बहुत बड़ा है।
विज्ञापन

शुक्रवार को महिला कांग्रेस की संवाद यात्रा लेकर यहां आईं प्रतिमा सिंह ने पत्रकारों से वार्ता मे  सपा की प्रदेश सरकार को निशाने पर रखा। कहा कि प्रदेश में महिला अपराधों की बाढ़ आ गई है। प्रदेश के थानों में महिला अपराध पर मुकदमे नहीं लिखे जाते हैं। उन्होंने केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार को चुनावी घोषणाओं को पूरा करने में विफल बताया। कहा कि महंगाई पर काबू पाने समेत कई मुद्दों पर यह सरकार नाकाम साबित हुई है। वहीं, नेहरू युवा केंद्र में आयोजित महिला कांग्रेस के कार्यकर्ता सम्मेलन में प्रतिमा सिंह ने कहा कि कांग्रेस ने ही महिलाओं को सम्मान और उनका हक दिलाया है। यह संदेश जनता को देने की जरूरत है। सम्मेलन में महिला कांग्रेस की प्रदेश सचिव डॉ. नीतू मेहरोत्रा,  डा.चारू मेहरोत्रा, जिलाध्यक्ष कमलेश ठाकुर और महानगर अध्यक्ष किरन शिव के अलावा प्रदेश सचिव सुषमा शर्मा, जिलाध्यक्ष संगीता कौशल, वीना शर्मा, सुचित्रा सिंह, लता वधानी, कमला श्रीवास्तव, नीलम सिंह आदि ने भी विचार रखे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed