फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   risk of theft increased with the rise in gold and silver prices bullion traders alert in bareilly

Bareilly News: सोना-चांदी के भाव के साथ बढ़ा चोरी का खतरा, सराफा व्यापारी हुए सतर्क, शुरू की ये मुहिम

Tue, 30 Dec 2025 05:32 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Tue, 30 Dec 2025 05:32 PM IST
सार

सोने-चांदी की कीमत आसमान छू रही है। ऐसे में चोरी का खतरा भी बढ़ गया है। इसे लेकर सराफा कारोबारी सतर्क हो गए हैं। वह जागरूकता अभियान चला रहे हैं। 

विज्ञापन
risk of theft increased with the rise in gold and silver prices bullion traders alert in bareilly
सराफा व्यापारियों ने साहूकारा, आलमगीरीगंज में चलाया जागरूकता अभियान। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सालभर में सोने-चांदी की कीमत दोगुने से ज्यादा पहुंचने से बाजार में चोरी की घटनाएं बढ़ने की आशंका है। इसके चलते बरेली के सराफा कारोबारियों ने सोशल प्लेटफॉर्म, बैनर, पोस्टर के जरिए जागरूकता मुहिम शुरू की है। ग्राहकों से नकदी और गहने सुरक्षित रखने की अपील कर रहे हैं। आलमगिरीगंज सराफा कारोबारियों के मुताबिक पिछले साल जनवरी में दस ग्राम सोने के भाव करीब 60 हजार रुपये थे जो इस वर्ष दिसंबर में 1.40 लाख रुपये के पार पहुंच गए हैं। चांदी प्रति किलो करीब 75 हजार रुपये थी, जो अब 2.47 लाख रुपये पहुंच गई है। 

विज्ञापन


प्रदेश के कई जिलों में सराफा कारोबारियों के प्रतिष्ठान से गहने देखने के बहाने चोरी करने के मामलों की सीसी फुटेज सामने आई है। इसके अलावा नकद रुपये लेकर सोना खरीदने के लिए जाते और खरीदारी के बाद लौटते हुए छिनैती के केस भी बढ़े हैं। इसलिए सतर्कता की अपील की जा रही है। सराफा कारोबारियों से गहनों को दुकान के बाहर नहीं दिखाने, शटर वाले प्रतिष्ठान में भी कांच के स्लाइडिंग डोर लगवाने, प्रतिष्ठान में भीड़ के बजाय सीमित संख्या में ग्राहकों की मौजूदगी और एक बार में एक ही व्यक्ति को गहने देखने के लिए देने की अपील की है।
विज्ञापन


सोमवार को बाजार में चलाई गई जागरूकता मुहिम
बरेली सराफा एसोसिएशन के महामंत्री दिनेश अग्रवाल के मुताबिक ग्राहक और कारोबारियों को जागरूक करने के लिए सोमवार को बाजार में मुहिम चलाई गई। ग्राहकों से गहनों का दिखावा के बजाय उसके सुरक्षित परिवहन, पहनने पर सतर्क रहने की अपील की। दुकानदारों से पहले स्टॉक का वजन करने और फिर ग्राहक को दिखाने के लिए कहा गया। अगर वजन कम है तो ग्राहक को वहीं रोक लें और पूछताछ करें।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस-प्रशासन से सुरक्षा की गुहार
सराफा कारोबारियों ने पुलिस-प्रशासन से भी कारोबारियों की सुरक्षा की मांग की है। इसमें बाजार खुलने से लेकर बंद होने तक पुलिस पिकेट का राउंड बढ़ाने, चेन स्नेचिंग या गहने लेकर भागने की सूचना पर तत्काल पुलिस का सहयोग मिलने, प्रशासन से व्यापार संबंधी समस्या से निजात दिलाने की मांग की है। यहां उपाध्यक्ष राजीव रस्तोगी, मंत्री अरुण अग्रवाल, सुदेश अग्रवाल, अशोक गुप्ता, सदस्य मनोज अग्रवाल मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed