{"_id":"6a8df9b4f2c94e6cbb09c350","slug":"rising-trend-of-self-immolation-attempts-ssp-steps-up-surveillance-bareilly-news-c-4-bly1015-953541-2026-08-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: आत्मदाह की कोशिश का बढ़ा चलन, एसएसपी ने बढ़ाई निगरानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: आत्मदाह की कोशिश का बढ़ा चलन, एसएसपी ने बढ़ाई निगरानी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली। अपने मनमाफिक कार्रवाई न होने पर आत्मदाह की कोशिश का चलन तेजी से बढ़ा है। दो महीने में पांच से छह मामले एक ही तरह के हुए हैं जिनमें से अधिकांश में कथित पीड़ितों की मांग ही गलत निकली है। एसएसपी कार्यालय में इसी तरह महिला को भेजकर आत्मदाह की कोशिश कराने के एक मामले में आरोपी दलाल को जेल भेजा गया है। बाकी मामलों में सूत्रधार तलाशे जा रहे हैं।
पिछली बार कलक्ट्रेट पर आत्मदाह की कोशिश करने आईं कैंट की मां-बेटियों के पास माचिस ही नहीं थी। जांच में उनका आरोप भी फर्जी निकला। उनके खिलाफ कार्रवाई की चेतावनी दी गई्र, लेकिन कार्रवाई नहीं की जा सकी। अब नरेशपाल और गुड्डी का नया मामला हो गया। इसमें नरेशपाल के पास माचिस थी और उसने इसे निकालने की पूरी कोशिश की, हालांकि दरोगा ओमपाल ने उसके हाथ पकड़कर और नीचे झुकाकर उसे उठने ही नहीं दिया, वर्ना बड़ी घटना हो सकती थी। जांच में नरेशपाल के आरोप भी तथ्यहीन निकले।
-- --
सादा कपड़ों में दफ्तरों पर लगाई टीम
एसएसपी अनुराग आर्य ने इस तरह के मामलों में अपने कार्यालय, कलक्ट्रेट व जनता की ज्यादा आवाजाही वाले अधिकारियों के दफ्तरों पर निगरानी बढ़ा दी है। पुलिसकर्मियों, अग्निशमन स्टाफ के साथ ही सादा कपड़ों में खुफिया अमले की टीम तैनात की गई है जो इस तरह की हरकत करने वालों पर नजर रख रही है। एसएसपी कार्यालय पर पिछले दिनों मीना नाम की महिला ने आकर आत्मदाह की चेतावनी दी थी। एसएसपी ने बताया कि उस मामले में शहर के मुंशी नगर निवासी यूसुफ की भूमिका सामने आई। यूसुफ ने खुद को पत्रकार बताकर एक व्यक्ति से पांच लाख रुपये की रंगदारी मांगी थी। रुपये न मिलने पर मीना को आगे बढ़ाया गया। बहेड़ी थाना पुलिस ने शनिवार को यूसुफ को गिरफ्तार किया, उसे जेल भेजा गया है। एसएसपी ने बताया कि अब पिछली सभी घटनाओं में पर्दे के पीछे रहे सूत्रधारों की पहचान की जा रही है। उनकी भी गिरफ्तारी कराई जाएगी।