फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Rising fuel prices will burn a hole in your pocket.

Bareilly News: जेब में आग लगाएगी ईंधन की महंगाई

Sat, 16 May 2026 02:05 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 16 May 2026 02:05 AM IST
विज्ञापन
Rising fuel prices will burn a hole in your pocket.
बरेली। पश्चिम एशिया में युद्ध का असर अब उद्यमियों, व्यापारियों के साथ आम आदमी पर भी दिखने लगा है। शुक्रवार को पंप खुले तो पेट्रोल और डीजल की कीमतों में करीब तीन रुपये की वृद्धि दिखी। इससे पंप संचालक भी असमंजस में रहे। डिपो को कॉल कर पहले इसकी पुष्टि की, फिर बिक्री शुरू हुई। इस दौरान पेट्रोल की छिटपुट बिक्री की गई, पर डीजल लेने पहुंचे ग्राहक परेशान रहे। सीए अरविंद कुमार सिंह के मुताबिक, डीजल महंगा होने से माल ढुलाई प्रभावित होगी। धीरे-धीरे इसका असर सब्जी, दूध, किराना और निर्माण सामग्री जैसी आवश्यक वस्तुओं तक पहुंचेगा। यह स्थिति महंगाई को और बढ़ा सकती है। उद्यमियों का कहना है कि पहले से बढ़ी उत्पादन लागत के बीच ईंधन महंगा होने से दोहरी मार पड़ रही है। इसका असर बाजार और ग्राहकों पर पड़ेगा।
विज्ञापन

समाज का हर तबका परेशान
ईंधन की कीमत बढ़ने की वजह पश्चिम एशिया का युद्ध है। परिवहन महंगा होने से जनता की जेब पर बोझ बढ़ना तय है। - अमितराज यादव, पेट्रोल पंप संचालक
सुबह जब पेट्रोल पंप खोला तो कीमत कंपनी की ओर से अपडेट कर दी गई थी। फिलहाल, ईंधन की उपलब्धता भरपूर है। - बाबू राम, पेट्रोल पंप मैनेजर
डीजल-पेट्रोल की कीमतों में बढ़त से आम जनता ही सबसे ज्यादा प्रभावित होगी। आने वाले दिनों में धीरे-धीरे सब कुछ महंगा होगा। - मुकेश कुमार, उपभोक्ता
हर चीज की कीमत बढ़ रही है। सरकार से मांग है कि कीमत अगर बढ़े तो सुविधा भी मिले ताकि लोगों का रोजगार प्रभावित न हो। - मोहम्मद इमरान, उपभोक्ता
फिलहाल जो स्थिति है, उसी में तालमेल बिठाना होगा। दूसरे देशों की स्थिति और खराब है। रोजमर्रा की चीजें महंगी होंगी तो थाली भी महंगी होगी। - नितिका, गृहिणी
विज्ञापन

पहले ही महिलाएं घर से निकलकर नौकरी के लिए संघर्ष करती हैं। महंगाई के इस दौर में जॉब करने के बावजूद बचत करना संभव नहीं दिख रहा। - गार्गी पटेल, गृहिणी
कॉमर्शियल पीएनजी, एलपीजी के सापेक्ष डीजल के भाव बढ़ने का असर ज्यादा होगा। उत्पादन लागत के अनुसार उत्पाद की कीमत तय होगी। - घनश्याम खंडेलवाल, उद्यमी
मंडी में ट्रकों से माल पहुंचता है। डीजल महंगा होने से भाड़ा बढ़ेगा तो सब्जी, फल भी पांच रुपये तक महंगे बिकेंगे। कोई मुनाफे से समझौता क्यों करे? - शुजाउर रहमान, आढ़ती
विज्ञापन
विज्ञापन

डीजल, पेट्रोल की महंगाई से परिवहन लागत बढ़ेगी। 75% उत्पादन पहले से प्रभावित था, अब थोड़ा और हो जाएगा। वैकल्पिक व्यवस्था जरूरी है। - तनुज भसीन, पूर्व चेयरमैन, आईआईए
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed