{"_id":"6828fa603dfffa096603c73a","slug":"rishikesh-teenagers-statement-recorded-accused-may-go-to-jail-bareilly-news-c-4-bly1015-642672-2025-05-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: ऋषिकेश की किशोरी के बयान दर्ज, आरोपी जा सकता है जेल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: ऋषिकेश की किशोरी के बयान दर्ज, आरोपी जा सकता है जेल
विज्ञापन
बरेली। स्थानीय धर्मस्थल में ऋषिकेश की किशोरी से दुष्कर्म के मामले में शनिवार को कोर्ट में कलमबंद बयान दर्ज किए गए। बताया जा रहा है कि किशोरी ने कोर्ट में उन्हीं बयानों को दोहराया है जिनके आधार पर रिपोर्ट दर्ज की गई थी। ऐसे में कैंट पुलिस की हिरासत में मौजूद आरोपी कथित पुजारी युवक रविवार को जेल भेजा जा सकता है।
ऋषिकेश निवासी नौवीं की छात्रा ने कैंट थाना क्षेत्र स्थित धर्मस्थल के कथित पुजारी पर बंधक बनाकर दुष्कर्म करने की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। तब से कैंट पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले रखा है। दो दिन पहले कैंट पुलिस ने किशोरी का बयान दर्ज किया। उसका मेडिकल परीक्षण कराया गया। शनिवार को किशोरी का कोर्ट में बयान दर्ज कराया गया। सीओ प्रथम आशुतोष शिवम ने बताया कि शनिवार को किशोरी के बयान दर्ज करा लिए गए। इन कलमबंद बयानों की प्रति कोर्ट से विवेचक को मिलेगी। उसे विवेचना में शामिल किया जाएगा। ब्यूरो