Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Rishikesh student raped in a religious place

Bareilly News: ऋषिकेश की छात्रा से धर्मस्थल में दुष्कर्म

Thu, 15 May 2025 02:52 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 15 May 2025 02:52 AM IST
विज्ञापन
Rishikesh student raped in a religious place
रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी से पूछताछ कर रही पुलिस, पीड़िता ने जिस भांजी को अगवा करने का लगाया आरोप, वह फरीदाबाद में मिली, ऋषिकेश में छात्रा के खिलाफ दर्ज है भांजी के अपहरण की रिपोर्ट
विज्ञापन

बरेली। बिहार की मूल निवासी व ऋषिकेश में रह रही 16 साल की छात्रा ने बरेली के धर्मस्थल में बंधक बनाकर पुजारी पर दुष्कर्म का आरोप लगाया तो एसएसपी ने कैंट थाने में रिपोर्ट दर्ज करा दी। दूसरा आरोप छात्रा की 13 साल की भांजी को अगवा करने का था। जांच में पता लगा कि वह हरियाणा के फरीदाबाद में मिल गई है। पुलिस के मुताबिक आरोप लगाने वाली छात्रा पर ऋषिकेश में भांजी के अपहरण के आरोप में रिपोर्ट दर्ज है। वहां की पुलिस को बुलाया गया है।
विज्ञापन

ऋषिकेश से आई महिला अपनी बेटी व वकील के साथ बुधवार दोपहर एसएसपी से मिली। बताया कि वह बिहार की निवासी हैं। कई साल से परिवार ऋषिकेश में रह रहा है। 16 साल की बेटी कक्षा नौ की छात्रा है। बरेली के कैंट इलाके के धर्मस्थल में रहने वाला भमोरा थाना क्षेत्र निवासी युवक रामकिशन भी कई साल से ऋषिकेश में रह रहा था। बाद में वह बरेली चला आया। वह फेसबुक व इंस्टाग्राम के जरिये उनकी बेटी के संपर्क में था।
विज्ञापन
विज्ञापन


छात्रा ने बताया कि कथित पुजारी ने शादी का झांसा देकर कई बार संबंध बनाए। उसका अश्लील वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने लगा। 13 अप्रैल को पुजारी ने उसे किराया भेजकर बरेली बुलाया। तब छात्रा अपनी बहन की 13 साल की बेटी को लेकर बरेली चली आई। युवक ने उसे धर्मस्थल के एक कमरे में बंधक बनाकर रखा। कई बार उसका यौन शोषण किया। तीन दिन पहले वह किसी तरह वह भाग निकली, पर भांजी का पता नहीं लग रहा है। पुजारी उसे धमका रहा है। एसएसपी के निर्देश पर सीओ प्रथम ने दिनभर जांच की। रात में पुजारी पर रिपोर्ट लिखकर उसे थाने में बैठा लिया गया।

कैंट पुलिस पर टालमटोल का लगाया आरोप
महिला के वकील नरेंद्र राणा ने बताया कि मां-बेटी तीन दिन से कैंट थाने के चक्कर काट रही थीं। थाना प्रभारी उन्हें कार्रवाई का आश्वासन देकर भेज देते थे। कभी उन्हें चौकी तो कभी घर जाने के लिए कहा जा रहा था। पुलिस ने पुजारी से एक बार भी बात नहीं की और न ही बच्ची का पता लगाने की कोशिश की। उन्होंने कैंट पुलिस की भूमिका की जांच व कार्रवाई की मांग की है।

मौसी का मोबाइल लेकर निकली किशोरी फरीदाबाद में मिली

एसएसपी अनुराग आर्य के मुताबिक, मामले की जांच में पता लगा कि लापता बच्ची के पिता ने ऋषिकेश कोतवाली में इसी छात्रा (अपनी पत्नी की बहन) के खिलाफ बेटी को अगवा करने की रिपोर्ट करा रखी है। ऋषिकेश पुलिस ने 13 साल की बच्ची को फरीदाबाद से खोज लिया है। वह बरेली से अपनी मौसी का मोबाइल फोन लेकर बिना बताए चली गई थी। इसलिए ऋषिकेश पुलिस को भी बुलाया है। कैंट थाने में कथित पुजारी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर उससे पूछताछ की जा रही है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed