{"_id":"6167313e7b6e953bed707fca","slug":"riots-and-vandalism-in-travel-agency-s-office-bareilly-news-bly462800861","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रेवल एजेंसी के दफ्तर में मारपीट-तोड़फोड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रेवल एजेंसी के दफ्तर में मारपीट-तोड़फोड़
विज्ञापन
मारपीट
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एजेंसी के बाहर कार ने मार दी थी बाइक सवार को टक्कर
विज्ञापन
बाइक सवार ने साथियों के साथ की मारपीट, रिपोर्ट दर्ज
बरेली। मामूली विवाद में हमलावरों ने एक ट्रैवल एजेंसी के कार्यालय में घुसकर जमकर मारपीट और तोड़फोड़ की। घटना सीसीटीवी में कैद हो गई। बारादरी पुलिस ने पांच लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
ग्रीन पार्क कॉलोनी में रहने वाले छोटेलाल ने वैष्णोपुरम कालोनी में ट्रैवल एजेंसी का कार्यालय खोल रखा है। मंगलवार को उनका भतीजा यशपाल कार्यालय में बैठा था। उन्हें कहीं जाना था, उनका ड्राइवर गाड़ी मोड़ रहा था। इसी दौरान कॉलोनी के एक युवक की बाइक कार की टक्कर से गिर गई। इसके बाद बाइक चालक और कार ड्राइवर के बीच कहासुनी हुई। यशपाल भी पहुंच गए तो गालीगलौज होने लगी। आसपास के लोगों ने दोनों को समझाकर अलग कर दिया गया।
विज्ञापन
कुछ देर बाद बाइक सवार युवक लाठी-डंडों से लैस करीब पांच-छह लोगों के साथ ट्रैवल एजेंसी कार्यालय पहुंचा और यशपाल पर हमला कर दिया। मारपीट के साथ आफिस में तोड़फोड़ भी की। पूरी घटना सीसीटीवी में कैद हो गई। भीड़ इकट्ठी होने पर हमलावर भाग गए। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। कार्यालय में लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज लेकर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
बाइक सवार ने साथियों के साथ की मारपीट, रिपोर्ट दर्ज बरेली। मामूली विवाद में हमलावरों ने एक ट्रैवल एजेंसी के कार्यालय में घुसकर जमकर मारपीट और तोड़फोड़ की। घटना सीसीटीवी में कैद हो गई। बारादरी पुलिस ने पांच लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।