{"_id":"676b911a504d9c9b1106a9a1","slug":"rigging-in-police-line-duty-five-constables-suspended-bareilly-news-c-4-bly1015-548173-2024-12-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: पुलिस लाइन की ड्यूटी में हेराफेरी, पांच सिपाही निलंबित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: पुलिस लाइन की ड्यूटी में हेराफेरी, पांच सिपाही निलंबित
विज्ञापन
सिपाही घूम रहा था मेरठ-मुजफ्फरनगर, साथी लगा रहे थे हाजिरी
बरेली। पुलिस लाइन में ड्यूटी दिखवाकर अपने गृह क्षेत्रों में मस्ती करने का खेल एसएसपी की जानकारी में आया तो उन्होंने पांच सिपाहियों को निलंबित कर दिया गया। विभागीय जांच में अन्य पर भी कार्रवाई हो सकती है।
आरक्षी रजत बालियान के बारे में एसएसपी अनुराग आर्य को शिकायत मिली कि वह मेरठ व मुजफ्फरनगर में घूमकर मस्ती कर रहा है, जबकि उसकी हाजिरी अनधिकृत रूप से बरेली पुलिस लाइन में चल रही है। एसएसपी ने इस बारे में जानकारी कराई तो आरोप सही पाया गया। इस गड़बड़ी की रिपोर्ट तलब की गई। पता लगा कि लाइन के गणना कार्यालय के आरक्षी रचित कुमार, सतेंद्र सिंह, अर्पित पंवार व पवन बंसल ने रजत को रिकाॅर्ड में हाजिर दिखाया है, जबकि वह इनकी सेटिंग से दूसरे शहरों में घूम रहा है। एसएसपी ने रजत के साथ ही इन चारों को भी निलंबित कर दिया। अवकाश में हेराफेरी की विभागीय जांच शुरू करा दी गई है। इसमें अन्य जिम्मेदारों की भी गर्दन फंस सकती है। अमर उजाला ब्यूरो

24jjrp15- बेरी। कार्यक्रम को संबोधित करते इंद्रेश कुमार। स्त्रोत- आयोजक- फोटो : udhampur
विज्ञापन