{"_id":"6775aa1b6ef4182da30c9b7e","slug":"rifaqat-was-supplying-drugs-through-career-bareilly-news-r-4-1-hld1005-552925-2025-01-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: कैरियर के जरिये नशा सप्लाई कर रहा था रिफाकत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: कैरियर के जरिये नशा सप्लाई कर रहा था रिफाकत
विज्ञापन
रुद्रपुर।
पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार अंतरराज्यीय स्मैक सिंडिकेट का सरगना रिफाकत पश्चिमी यूपी और कुमाऊं में कैरियरों की चेन से नशे की सप्लाई कर रहा था। 12 साल पहले स्मैक के साथ पकड़े गए रिफाकत ने मुनाफा देख काले कारोबार को धंधा बना लिया। उस पर पहला आपराधिक मामला 2009 में दर्ज हुआ था।
ऊधमसिंह नगर में स्मैक तस्करी में पकड़े गए बड़े सप्लायरों से रिफाकत के नाम की चर्चा होती रही है लेकिन पुलिस ने उसे किसी मामले में अभियुक्त नहीं बनाया। अक्तूबर में जब दंपती सहित तीन तस्कर पकड़े गए तो उन्होंने रिफाकत का नाम उगला था।
2010 में दर्ज हुआ था हत्या का केस
पुलिस के अनुसार, रिफाकत के खिलाफ बरेली के फतेहगंज थाने में 12, सीबीगंज थाने में एक, बारादरी में दो और ऊधमसिंह नगर के पुलभट्टा थाने में एक केस दर्ज है। उस पर पहला मामला थाना फतेहगंज में वर्ष 2009 में बलवा और मारपीट का दर्ज हुआ था। इसके बाद वर्ष 2010 में उसके खिलाफ हत्या का केस दर्ज हुआ था। वर्ष 2012 में उसके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट का केस दर्ज हुआ था। इसके बाद उसने नशे को अपना कारोबार बना लिया और धीरे धीरे अपना साम्राज्य बना लिया। उसके खिलाफ दर्ज 16 केसों में नौ केस एनडीपीएस एक्ट के हैं।
विज्ञापन
इस बार माफ कर दो, कभी जिंदगी में गलती नहीं करूंगा
घायल रिफाकत को सीएचसी किच्छा में इलाज के लिए ले जाया गया। एसएसपी मणिकांत मिश्रा, एसपी सिटी डॉ. उत्तम सिंह नेगी उसे देखने अस्पताल पहुंचे। इस दौरान स्ट्रेचर पर लेटा रिफाकत एसएसपी के सामने हाथ जोड़कर गिड़गिड़ा रहा था। वह कह रहा था कि इस बार माफ कर दो, अब जिंदगी में कभी गलती नहीं करूंगा। ऐसा उसने कई बार कहा।
-- --
रिफाकत के विरुद्ध गैंगस्टर, हत्या, अपहरण और नशा तस्करी के मामले दर्ज हैं। वह कैरियर के जरिये स्मैक सप्लाई करता है। इस बार वह खुद ही स्मैक देने जा रहा था और मुठभेड़ में पकड़ लिया गया। -मणिकांत मिश्रा, एसएसपी।
अमर उजाला ब्यूरो