{"_id":"a8ed6378e02ce3da092910334d493fd5","slug":"richard-arrived-to-bless-the-couple-airan-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"संगीता को आर्शीवाद देने पहुंचे ऐरन दंपति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संगीता को आर्शीवाद देने पहुंचे ऐरन दंपति
बरेली
Updated Tue, 08 Dec 2015 02:06 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली। कैंट पुलिस को अपना वादा याद नहीं रहा। मदद करना तो दूर सिपाहियों के दौड़ाने पर नदी में डूबकर मरे अतीश की बहन को कोई पुलिस कर्मी आर्शीवाद देने तक नहीं पहुंचा। पूर्व सांसद प्रवीण सिंह और उनकी पत्नी सुप्रिया ऐरन अतीश की बहन संगीता को आर्शीवाद देने के लिए शादी के कार्यक्रम में पहुंचे। उन्होंने परिवार को पहले से खुद से जुड़ा होने की बात करते हुए आर्थिक मदद की। हालांकि कोई एलान नहीं किया। शादी के एक दिन पहले भी सुप्रिया ऐरन अतीश के घर जाकर काफी सामान दे आई थीं। सोमवार को भी ऐरन दंपति ने शाम को शादी कार्यक्रम में पहुंचकर गुप्त दान किया। अतीश की बहन संगीता के विवाह के अवसर पर कैंट विधायक राजेश अग्रवाल के बेटे मनीष अग्रवाल ने विवाह स्थल पर पहुंचकर 51 हजार रुपये कन्यादान के रूप में दिए। इस मौके पर अशोक बाबू वाल्मीकि, अजय जेटली, उमेश कठेरिया, हरवंश वाल्मीकि, भगवान दास, शिशुपाल कठेरिया, मदन सिंह विष्ट, सूर्यकांत, शिखा नायर, वेद प्रकाश तनेजा, प्रभा देवी आदि मौजूद रहे। यहां बता दें कि 11 नवंबर को जुआ पकड़ने गए सिपाहियों को देखकर अतीश और उसका साथी पकड़े जाने के डर से भागते हुए नदी में कूद गए थे, जिनकी मौत हो गई थी। इस पर समाज के लोगों ने खासा आक्रोश व्यक्त किया था।
विज्ञापन