{"_id":"67706a9e80476f4d0208fda9","slug":"ri-accused-of-taking-money-and-abused-the-farmer-bareilly-news-c-188-1-sbly1013-101561-2024-12-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: आरआई पर पैसे लेने का आरोप किसान से की गाली-गलौज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: आरआई पर पैसे लेने का आरोप किसान से की गाली-गलौज
विज्ञापन
फरीदपुर। जमीन की तूदाबंदी की पैमाइश करने के बदले 10 हजार रुपये लेने और भ्रष्टाचार निवारण टीम से शिकायत करने की बात पर किसान से गाली-गलौज करने का आरोप राजस्व निरीक्षक पर लगा है। ऑडियो वायरल होने के बाद शिकायतकर्ता ने मुख्यमंत्री पोर्टल पर शिकायत कर कार्रवाई की मांग की है। एसडीएम गुलाब चंद्र अग्रहरि ने मामले की जांच बैठाने को कहा है।
क्षेत्र के डडिया सिताबराय गांव निवासी जगदीश ने मुख्यमंत्री के नाम एक शिकायती पत्र लिख कर जनसुनवाई पोर्टल पर शिकायत की है। किसान ने बताया कि तूदाबंदी का एक वाद उप जिला अधिकारी फरीदपुर के न्यायालय में दायर किया था। राजस्व निरीक्षक महेंद्र पाल द्वारा कच्ची तूदाबंदी कर दी गई। पक्की तूदाबंदी के लिए 10 हजार रुपये रिश्वत ले लिए गए। अब 10 हजार रुपये और देने का दबाव डाल रहे थे। पीड़ित ने भ्रष्टाचार निवारण टीम से शिकायत करने की बात कही तो राजस्व निरीक्षक ने किसान को फोन पर अपशब्द कहते हुए गाली दी। इधर, फरीदपुर एसडीएम गुलाब चंद्र अग्रहरि ने बताया कि मामले में जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
इधर, आरआई का कहना है कि उनकी सेवानिवृत्ति को तीन माह बचे हैं। किसान ने झूठी शिकायत की है। इसलिए उन्होंने गाली दी है। संवाद