फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Municipal Corporation Revenue Inspector accused of corruption corporators create ruckus in Bareilly

Bareilly News: नगर निगम के आरआई पर भ्रष्टाचार का आरोप, पार्षदों ने घेरा महापौर कार्यालय, हंगामा

Sat, 20 Jun 2026 01:34 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Updated Sat, 20 Jun 2026 01:34 AM IST
सार

बरेली में गृह कर से जुड़े एक मामले में पूर्व उपसभापति अतुल कपूर के नेतृत्व में पार्षदों ने शुक्रवार को महापौर कार्यालय का घेराव किया। उन्होंने राजस्व निरीक्षक सचिदानंद सिंह को तत्काल हटाने और निलंबित करने की मांग की। पार्षदों ने आरआई पर जनता और जनप्रतिनिधियों की अनदेखी का आरोप लगाया।

विज्ञापन
Municipal Corporation Revenue Inspector accused of corruption corporators create ruckus in Bareilly
पार्षदों ने महापौर को सौंपा ज्ञापन - फोटो : संवाद

विस्तार

बरेली नगर निगम में गृह कर (हाउस टैक्स) से जुड़ा एक मामला अब सियासी संग्राम में तब्दील हो चुका है। पूर्व उपसभापति अतुल कपूर के नेतृत्व में कई पार्षदों ने शुक्रवार को एकजुट होकर निगम परिसर स्थित महापौर कार्यालय का घेराव कर लिया। संबंधित क्षेत्र के राजस्व निरीक्षक (आरआई) सचिदानन्द सिंह को तत्काल प्रभाव से पद से हटाने और उन्हें निलंबित करने की मांग पर अड़ गए। आरोप लगाया कि आरआई की बेलगाम कार्यशैली से न सिर्फ आम जनता त्रस्त है, बल्कि पार्षदों की भी अनदेखी की जा रही है।

विज्ञापन


इस मुद्दे को लेकर महापौर कार्यालय में दिनभर गहमा-गहमी रही। पार्षदों ने कहा कि बार-बार शिकायत के बावजूद आरआई के रवैये में कोई सुधार नहीं आया है। इस वजह से पार्षदों के लिए जनता के बीच जाना और उन्हें जवाब देना मुश्किल हो गया है। पूर्व उपसभापति ने कहा कि यह केवल पार्षदों का अपमान नहीं है, बल्कि एक अधिकारी के अड़ियल रुख के कारण प्रदेश सरकार की छवि को भी धूमिल करने की कोशिश है। जो अधिकारी जनप्रतिनिधियों की बात नहीं सुन रहा, वह आम नागरिकों के साथ कैसा बर्ताव करता होगा, इसका अंदाजा लगाया जा सकता है। पार्षदों ने चेतावनी दी है कि अगर मामले की जांच कर कार्रवाई नहीं की गई, तो वे बड़े पैमाने पर आंदोलन करेंगे।
विज्ञापन


रिश्वत और बदसलूकी से भड़का पूरा मामला
दरअसल, इस पूरे विवाद की जड़ शाहदाना कॉलोनी निवासी सीमा रानी की ओर से पुलिस को दी गई एक तहरीर है। महिला का आरोप है कि उनके मकान पर 61,143 रुपये गृहकर बकाया था। इसे रफा-दफा करने के नाम पर आरआई सचिदानन्द सिंह ने डेढ़ साल पहले उनसे 20,000 रुपये लिए थे। इसके बावजूद मामला नहीं सुलझाया। बाद में उस रकम को अपनी रिश्वत बताते हुए आरआई ने 20,000 रुपये और मांगे। रकम नहीं देने पर महिला को कुर्की की धमकी भी दी गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

सीमा के अनुसार, जब वह 16 जून को जोन-4 कार्यालय में बात करने पहुंचीं तो उनके साथ अभद्रता की गई। उन्हें धक्का देकर बाहर निकाल दिया गया। 17 जून को जब वह पूर्व उपसभापति अतुल कपूर और अपने बेटों के साथ दोबारा शिकायत दर्ज कराने गईं तो आरआई ने सबके सामने गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दे डाली। महिला ने आरआई के खिलाफ भ्रष्टाचार, अभद्रता और आय से अधिक संपत्ति के मामले की उच्च स्तरीय जांच कराने की मांग की है। बहरहाल, अधिकारियों और पार्षदों के बीच छिड़ी इस जंग से नगर निगम का कामकाज प्रभावित हो रहा है।

आरआई ने भी लगाए आरोप
आरआई सच्चिदानन्द सिंह का कहना है कि अतुल कपूर आदि ने सरकारी कार्य में बाधा डालने की कोशिश की है। 17 जून को दोपहर 12 बजे वह कार्यालय में विभागीय कार्य कर रहे थे, तभी वार्ड-8 मॉडल टाउन के पार्षद प्रतिनिधि अतुल कपूर, मोहित अरोड़ा, उसका भाई और करीब सात अज्ञात लोग जबरन उनके केबिन में घुस आए। इन लोगों ने गाली-गलौज की और हाथापाई का प्रयास किया।

महापौर उमेश गौतम ने बताया कि महिला पार्षद और एक महिला करदाता के साथ आरआई की ओर से जो व्यवहार किया गया, उसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। वायरल वीडियो में भी आरआई ने पार्षदों से अभद्र भाषा में बात की है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed