{"_id":"65a6fda98dbac94712067b44","slug":"returned-after-working-in-delhi-hotel-opened-fire-on-delapire-bareilly-news-c-4-noi1138-326167-2024-01-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: दिल्ली के होटल में काम करके लौटे, डेलापीर पर कर दी फायरिंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: दिल्ली के होटल में काम करके लौटे, डेलापीर पर कर दी फायरिंग
Wed, 17 Jan 2024 03:35 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
Updated Wed, 17 Jan 2024 03:35 AM IST
विज्ञापन
बरेली। रोड पर तमंचे से फायरिंग करते युवक और उसके दोस्तों का वीडियो वायरल होने पर इज्जतनगर थाना पुलिस ने पांच युवकों को गिरफ्तार कर लिया। इनसे दो तमंचे मिले हैं। इनमें अधिकांश दिल्ली के बड़े होटल के कर्मचारी हैं, जो घर लौटे थे। हवाई फायरिंग का वीडियो को एक्स पर पोस्ट कर कार्रवाई की मांग की गई है।
सोनू शर्मा नाम के व्यक्ति ने बरेली पुलिस को एक्स पर पोस्ट करके शिकायत की। बताया कि रामगंगा नगर कॉलोनी के ब्लॉक सी निवासी लड़के ने डेलापीर के पास तमंचे से फायरिंग कर दहशत फैला दी। उसके साथ कई लड़के हैं। इज्जतनगर थाना पुलिस ने मामले की जांच की।
इंस्पेक्टर जयशंकर सिंह ने दरोगा वेद सिंह को टीम के साथ भेजा और पांच युवकों की गिरफ्तारी कर ली गई। इनमें नूरी मस्जिद के पास रहने वाले आरिफ और नदीम, एयरफोर्स स्टेशन के करीब रहने वाला रिजवान, रामगंगा नगर कॉलोनी का विशाल और संभल जिले के बहजोई में गांव बेट जसी का निवासी नितिन शामिल थे। इनके खिलाफ जानलेवा हमले की रिपोर्ट दर्ज की गई है। पुलिस के मुताबिक, ये लोग दिल्ली के एक होटल में सफाई व अन्य काम करते हैं। वहां से घर लौटे थे और ये हरकत कर दी। तमंचा किसने दिया, इसकी भी जांच की जा रही है।
विज्ञापन
-- --
हथियारों के साथ हिस्ट्रीशीटर के बेटे का वीडियो वायरल
बरेली। डोहरा रोड से सटी एक कॉलोनी में युवक का तमंचे और पौनिया के साथ फोटो और वीडियो वायरल हुए हैं। वह हिस्ट्रीशीटर का बेटा बताया जा रहा हैए जो दुष्कर्म के मामले में जेल जा चुका है।
वीडियो में युवक डीजे पर तमंचा लहराते नजर आ रहा हैए जबकि फोटो में पौनिया और तमंचा दिखा रहा है। एक फोटो में वह कंधे पर बंदूक टांगे खड़ा है। युवक के फोटो और वीडियो एक्स पर पोस्ट कर कार्रवाई की मांग की गई है। बारादरी पुलिस को जांच सौंपी है। युवक का पिता हिस्ट्रीशीटर बताया जा रहा हैए जो डोहरा मोड़ के पास रहता है। बारादरी इंस्पेक्टर अमित पांडेय ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। ब्यूरो