25 साल के युवक से दिल लगा बैठी रिटायर्ड शिक्षक की बीवी, इसके आगे की कहानी चौंकाने वाली
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली के सुभाष नगर थाना क्षेत्र निवासी रिटायर्ड शिक्षक की पत्नी का दिल मेरठ के 25 वर्षीय युवक से लग गया। मोबाइल पर बातचीत के दौरान युवक से प्रेम हुआ तो डेढ़ महीने पहले उसके साथ चली गईं।
पति ने गुमशुदगी दर्ज कराई तो पुलिस उन्हें मेरठ से ले आई। थाने में महिला के जवान बेटे-बेटी उनसे घर चलने की मिन्नतें करते रहे पर वह नहीं मानीं। उनका कहना था कि प्रेमी के साथ ही रहेंगी। पुलिस अब कोर्ट में उनके बयान दर्ज करवाएगी।
रविवार दोपहर सुभाष नगर थाना परिसर में खासी गहमागहमी रही। निजी स्कूल से रिटायर शिक्षक, उनकी 52 वर्षीय पत्नी और बेटे-बेटी थाने में थे। पुलिस से लेकर परिवारवाले तक शिक्षक की पत्नी को ऊंचनीच समझाने में लगे थे पर वह कुछ सुनने को तैयार नहीं थीं।
शिक्षक ने बताया कि वह शुगर और हार्ट के पेशेंट हैं। पत्नी का स्वास्थ्य अपेक्षाकृत ठीक है। वह मोबाइल पर किसी से बात करती रहती थीं। कई बार टोका फिर भी नहीं मानीं। करीब डेढ़ महीने पहले वह लापता हो गईं।
जानकारी करने पर पता चला कि मेरठ के पावली खुर्द थाना क्षेत्र के 25 वर्षीय युवक से उनकी पत्नी की मोबाइल पर ही दोस्ती हो गई थी। इसके बाद उन्होंने पत्नी की गुमशुदगी दर्ज कराई।
सुभाष नगर पुलिस के साथ मेरठ गए। वहां युवक के परिवारवालों पर पुलिस ने दबाव बनाया तो दूसरे दिन उनकी पत्नी मिल सकीं। इसके बावजूद अब घर जाने को तैयार नहीं हैं।
महिला की बेटी एमएससी और बेटा भी परास्नातक का छात्र है। दोनों ने मां को समझाया कि उनके ऐसा करने से उनके भविष्य पर असर पड़ेगा। शादी में भी अड़चन आएगी पर महिला ने साफ कह दिया कि वह प्रेमी के साथ ही रहेंगी।
शिक्षक का कहना था कि बेटी की शादी के लिए जुटाए करीब पंद्रह लाख रुपये भी पत्नी के अकाउंट में हैं जो उन्हें दिलाए जाएं। इंस्पेक्टर हरीश चंद्र जोशी ने बताया कि सोमवार को पुलिस कोर्ट में महिला के बयान दर्ज कराएगी। कोर्ट के आदेश पर ही आगे कार्रवाई होगी।