नवाबगंज। बेटे के साथ बाइक से नवाबगंज जा रहे सेवानिवृत शिक्षक की कार से टक्कर लगने के बाद मौत हो गई, जबकि गंभीर रूप से घायल हो गया।
थाना हाफिजगंज क्षेत्र के औरंगाबाद गांव के 75 वर्षीय रामस्वरूप सेवानिवृत शिक्षक थे। मंगलवार की शाम वह बेटे कृष्णपाल के साथ बाइक से नवाबगंज जा रहे थे। वह जैसे ही बरेली-पीलीभीत हाईवे पर रिछोला गांव के पास पहुंचे। उसी बीच सामने से आ रही एक कार से टक्कर हो गई, जिससे पिता-पुत्र दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। आनन-फानन में राहगीरों ने उन्हें महानगर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां पिता राम स्वरूप की उपचार के दौरान मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घटना के बाद बेटे कृष्णपाल, तेजपाल, पवन कुमार, रोहताश कुमार, बेटी पुष्पा और पत्नी तेजवती का रो-रोकर हाल बेहाल है। संवाद