फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Retired serviceman misdeeds his niece in car in Bareilly

UP: सेवानिवृत्त सैन्यकर्मी ने कार में भांजी से किया दुष्कर्म, बोला- दूसरे से शादी की तो जान से मार दूंगा

Sun, 24 May 2026 08:19 AM IST
Mukesh Kumar अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली Published by: Mukesh Kumar Updated Sun, 24 May 2026 08:19 AM IST
सार

बरेली में सेवानिवृत्त सैन्यकर्मी ने रिश्तों को तार तार कर दिया। उसने रिश्ते की भांजी के साथ दुष्कर्म किया। धमकी दी कि अगर किसी दूसरे से शादी की तो पूरे परिवार को जान से मार देगा। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। 

विज्ञापन
Retired serviceman misdeeds his niece in car in Bareilly
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बरेली के सेवानिवृत्त सैन्यकर्मी ने रिवॉल्वर दिखाकर भांजी को जान से मारने की धमकी दी और कार में उसके साथ दुष्कर्म किया। फिर उसके घर जाकर माता-पिता को धमकाया कि कहीं शादी तय की तो पूरे परिवार को मार दूंगा। छात्रा ने मामा के खिलाफ इज्जतनगर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने आरोपी को 12 घंटे में गिरफ्तार कर लिया। कोर्ट ने उसे जेल भेज दिया।

विज्ञापन


इज्जतनगर इलाके के एक गांव की लड़की सीडीएस की तैयारी कर रही है। उसने इंस्पेक्टर सुरेश चंद्र गौतम को बताया कि उसके दूर के रिश्ते का मामा सेना से सेवानिवृत्त है। इसलिए एनसीसी की जानकारी लेने के लिए लड़की ने उससे संपर्क किया। आरोपी ने मदद करने की बात कहकर घर बुलाया। सितंबर 2025 में छात्रा उसके घर गई तो वहां आरोपी ने उसके साथ छेड़खानी कर दी। आरोपी की हरकत से परेशान छात्रा अपने घर आ गई और किसी को कुछ नहीं बताया। चूंकि छात्रा के पास फोन नहीं था तो आरोपी उसके परिजनों को कॉल करके छात्रा से बात कराने के लिए कहता था।
विज्ञापन


कैंप से बाहर बुलाया और किया दुष्कर्म
आरोपी दिसंबर में छात्रा के विद्यालय की ओर से लगाए कैंप के बाहर गया और उसे बुलवा लिया। उसने रिवॉल्वर दिखाकर छात्रा को कार में बैठा लिया और जान से मारने की धमकी देकर कार में ही दुष्कर्म किया। उसने उसके अश्लील फोटो भी खींच लिए। इस साल जनवरी में पीलीभीत बाइपास पर कार रोककर छात्रा को रिवॉल्वर दिखाकर दोबारा दुष्कर्म किया। 21 मई को आरोपी घर आकर छात्रा के परिजनों से बोला कि वह उसी से शादी करेगा। शादी नहीं होने पर पूरे परिवार को खत्म करने की धमकी दी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Trending Videos

थाने में भी छात्रा को धमकाने लगा आरोपी
इंस्पेक्टर गौतम ने बताया कि छात्रा और उसके परिजन शुरू में केवल आरोपी से छुटकारा पाना चाहते थे। परिवार छात्रा की कहीं और शादी करना चाहता था और पुलिस से आरोपी को बुलाकर समझाने के लिए कहा था। इज्जतनगर थाने में जब उन्होंने आरोपी व छात्रा के परिवार को बुलाकर बात की तो आरोपी थाने में ही छात्रा को धमकाने लगा। तब छात्रा ने उसके उत्पीड़न की कहानी महिला दरोगा को बता दी। खुद को फंसता देखा तो बहाने से आरोपी खिसक गया। छात्रा की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस ने उसे दबोच लिया।

आरोपी ने स्वीकारा आरोप
एएसपी शिवम आशुतोष ने आरोपी से पूछताछ की। उसने बताया कि वह सेना से सेवानिवृत्ति लेकर प्राइवेट नौकरी कर रहा है। उसकी उम्र करीब 40 साल है और आर्थिक स्थिति काफी ठीक है। उसकी रिश्ते की भांजी गरीब परिवार से है। वह उसकी पढ़ाई में आर्थिक सहायता करता रहता था। बाद में उसकी नीयत बिगड़ गई और उसने भांजी के साथ दुष्कर्म कर दिया। अब वह उससे शादी करना चाहता है। एएसपी ने बताया कि पवित्र रिश्ते को कलंकित करने के आरोपी का चालान किया गया। उसे कोर्ट ने जेल भेज दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed