फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Retired secretary shot dead in Bareilly

Bareilly News: रिटायर्ड सचिव की गोली मारकर हत्या, चकरोड पर पड़ा मिला शव, अज्ञात आरोपियों पर रिपोर्ट

Mon, 15 Jan 2024 03:41 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Updated Mon, 15 Jan 2024 03:41 AM IST
सार

भमोरा क्षेत्र में 70 साल के रिटायर्ड सचिव की हत्या कर दी गई। रविवार को उनका शव गांव के बाहर चकरोड पर पड़ा मिला। उनके सीने में गोली मारी गई थी। परिजनों ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। 

विज्ञापन
Retired secretary shot dead in Bareilly
घटनास्थल पर जांच करती पुलिस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बरेली शहर निवासी रिटायर्ड सचिव ब्रह्मपाल सिंह (70) की उनके पैतृक गांव बमियाना में गोली मारकर हत्या कर दी गई। शव रविवार रात उनके खेत के पास चकरोड पर मिला। अज्ञात आरोपियों के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट कराई गई है।

विज्ञापन


मृतक के बेटे शैलेंद्र ने एसपी देहात मुकेश चंद्र मिश्रा को बताया कि पिता ब्रह्मपाल सिंह सहकारी समिति में सचिव के पद से दस साल पहले सेवानिवृत्त हुए थे। वह शहर के सुभाषनगर इलाके की राजीव कॉलोनी में परिवार समेत रहते हैं। पिता रोज ट्रेन से पैतृक गांव बमियाना आते-जाते थे। उनके छोटे भाई इंद्रपाल रोज गांव से दूध लाकर शहर में बेचते हैं। 
विज्ञापन


सीने में मारी गई गोली 
रविवार शाम इंद्रपाल गांव पहुंचे तो देखा कि पिता के जूते घर में पड़े थे। इससे लगा कि वह अभी बरेली नहीं गए हैं। शाम छह बजे वह खेत पर गए तो खेत के पास चकरोड पर उनका शव पड़ा था। उनके सीने पर गोली लगी थी। पास में बाइक के टायरों के निशान थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


साधुओं की आपबीती: पश्चिम बंगाल में भीड़ ने बच्चा चोर बताकर पीटा, लगा अब नहीं बचेगी जान; सांसद ने की मदद

उन्हें लगा कि कोई बाइक सवार पिता को गोली मारकर भाग गया है। उनकी किसी से कोई दुश्मनी नहीं है। एसपी देहात ने बताया कि फिलहाल अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।

परिवार ने तेजी से की तरक्की
ब्रह्मपाल के बारे में जानकारी की तो पता लगा कि उनके परिवार ने काफी तेजी से तरक्की की है। उनके परिवार में तीन बेटे शैलेंद्र, गजेंद्र, इंद्रपाल व उनकी पत्नी उर्मिला हैं। सभी बेटों का अपना परिवार भी है। सभी लोग संयुक्त रूप से राजीव कॉलोनी के घर में रहते हैं। गांव में इनका पैतृक घर, खेती, फ्लोर मिल और सोलर सिस्टम है।

जन्मदिन पर भी आए गांव
बेटे ने बताया कि पिता ब्रह्मपाल को गांव और खेती से काफी लगाव था, इसलिए वह रोज ही गांव आते-जाते थे। 12 जनवरी को उनका जन्मदिन था। उन लोगों ने मना किया पर वह उस दिन भी गांव आए थे। रविवार को फिर बरेली से गांव पहुंचे थे। जन्मदिन के अगले दिन उनकी हत्या कर दी गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed