फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Retired MES gardener was murdered by strangulation, suspicion on close ones

Bareilly News: गला दबाकर की गई थी एमईएस के रिटायर्ड माली की हत्या, करीबी पर शक

Mon, 30 Sep 2024 03:05 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Updated Mon, 30 Sep 2024 03:05 AM IST
विज्ञापन
Retired MES gardener was murdered by strangulation, suspicion on close ones
बरेली। मिलिट्री इंजीनियरिंग सर्विस (एमईएस) के सेवानिवृत्त माली द्वारिका प्रसाद की हत्या गला दबाकर की गई थी। बुजुर्ग ने जान बचाने के लिए संघर्ष भी किया था। इससे उसकी शर्ट के बटन टूट गए और शरीर पर चोटें भी आईं। पोस्टमार्टम में मौत की वजह साफ होने के बाद पुलिस सुरागरसी में जुट गई है। हत्या में किसी करीबी का हाथ होने का अंदेशा है।
विज्ञापन

कैंट थाना क्षेत्र के गांव नवीनगर निवासी द्वारिका प्रसाद जून के अंत में एमईएस से माली के पद से सेवानिवृत्त हुए थे। इसके बाद वह एमईएस कार्यालय के पास ही बंगला नंबर 42 के पीछे एक मढ़ी पर रह रहे थे। अभी उनके देयकों का भुगतान भी नहीं हुआ है। परिजनों का कहना है कि उनके अभिलेखों में कुछ गड़बड़ होने के कारण ऐसा हुआ। शाम को परिजन उनको खाना पहुंचाते थे। उनका भतीजा प्रशांत उनके साथ रहता था। शनिवार शाम प्रशांत मढ़ी पर पहुंचा तो द्वारिका प्रसाद वहां नहीं थे।
विज्ञापन

तलाशने पर उनका शव कुछ दूरी पर गड्ढे में मिला था। कैंट पुलिस ने मृतक के बेटे सत्यपाल कश्यप की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। सीओ प्रथम पंकज श्रीवास्तव ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। जल्द खुलासा कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed