कारोबारी अपहरण केस: सेवानिवृत्त लेखपाल का बेटा निकला मास्टरमाइंड, बांदा से चचेरे भाई को किया अगवा, आठ गिरफ्तार
Bareilly Kidnapping Case: बरेली के बारादरी थाने में जिस अनूप कटियार के अपहरण की रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी, वही शातिर साजिशकर्ता निकला। उसने गिरोह बनाकर बांदा से अपने चचेरे भाई हरीश कटियार का अपहरण कराया था। पुलिस ने मंगलवार को मामले का चौंकाने वाला खुलासा किया।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
Bareilly Kidnapping Case: बरेली में रहने वाले सेवानिवृत्त लेखपाल का बेटा अनूप कटियार ही अपहरण का मास्टमाइंड निकला। उसने गिरोह बनाकर बांदा निवासी अपने चचेरे भाई हरीश कटियार का अपहरण किया था। इसके बाद खुद लापता हो गया और अपने अपहरण का ड्रामा रचा। अनूप की पत्नी ने उसके अपहरण की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। एसएसपी के आदेश पर पुलिस टीमें तलाश में जुटी थीं। सोमवार रात पुलिस ने भोजीपुरा थाना क्षेत्र में मुठभेड़ के दौरान तीन बदमाशों को गिरफ्तार किया।
हरीश की पत्नी से मांगी थी 15 लाख रुपये फिरौती
पुलिस ने बदमाशों के चंगुल से हरीश कटियार को मुक्त कराया। बाद में पुलिस ने अनूप कटियार समेत पांच और आरोपियों को गिरफ्तार किया। इनमें एक महिला भी शामिल है। बताया गया है कि अनूप कटियार ने गिरोह बनाकर फिरौती के लिए हरीश का अपहरण किया था। अनूप ने गिरोह के सरगना अंकित को अपना पुराना सिम देकर हरीश की पत्नी ज्योति को कॉल कराकर 15 लाख रुपये मांगे। अंकित से ही अपनी पत्नी किरन को कॉल कराकर पांच लाख की फिरौती मांगी थी। एसएसपी अनुराग आर्य ने मंगलवार को पुलिस लाइन सभागार में प्रेसवार्ता कर पूरे घटनाक्रम का खुलासा किया। बदमाशों के चंगुल से छूटे हरीश कटियार ने बरेली पुलिस का आभार जताया।
बांदा में हरीश के अपहरण का मुकदमा दर्ज हुआ था
गणेशपुरम निवासी किरन कटियार ने बारादरी थाने में रिपोर्ट कराई थी कि उसका पति अनूप कटियार (35) मूल रूप से हरदोई जिले के पांडेयपुर का निवासी है। उनके ससुर अमर सिंह कटियार बरेली में लेखपाल थे, जो सेवानिवृत्त हो चुके हैं। वह लोग गणेशपुरम कॉलोनी में रहते हैं। अनूप 17 जनवरी को बांदा निवासी हरीश कटियार से मिलने गया था। तब से अनूप व हरीश दोनों लापता थे। उधर, बांदा में हरीश के अपहरण का मुकदमा दर्ज हुआ था, जिसमें अनूप नामजद कराया। बांदा पुलिस अनूप व हरीश की तलाश कर रही थी। अनूप की भूमिका शुरू से ही संदिग्ध थी।
एसएसपी अनुराग आर्य ने बताया कि अनूप कटियार समेत आठ आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है। अनूप ने साजिश रचकर अपने चचेरे भाई हरीश को अगवा किया। खुद भी अगवा होने का ड्रामा किया ताकि हरीश को यकीन हो जाए कि वे दोनों अगवा हुए हैं। अनूप के गिरोह ने हरीश कटियार की पत्नी से 15 लाख रुपये की फिरौती मांगी गई थी। इधर, अनूप ने अपने साथी अंकित कटियार से पत्नी किरन को कॉल कराकर पांच लाख फिरौती की मांगी। हरीश को बख्शे में बंदकर रखा गया था। फिरौती न मिलने पर उनकी हत्या की साजिश रच रखी थी। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए हरीश को मुक्त करा लिया। पुलिस जांच में पता चला है कि यह 11 लोगों का गिरोह है। यह गिरोह तीन चार महीने से अपहरण की साजिश रच रहा था। तीन आरोपी फरार हैं। इनकी तलाश की जा रही है।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.