फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Retired employees extended their support on the second day of the sit-in.

Bareilly News: धरने के दूसरे दिन मिला सेवानिवृत्त कर्मचारियों का साथ

Sun, 04 Oct 2026 12:50 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Updated Sun, 04 Oct 2026 12:50 AM IST
विज्ञापन
Retired employees extended their support on the second day of the sit-in.
बरेली। बरेली कॉलेज में शिक्षकों और कर्मचारियों का सांकेतिक धरना शनिवार को दूसरे दिन भी जारी रहा। यह धरना कॉलेज के पूर्वी गेट को बंद करने और वाहनों को परिसर के अंदर पार्किंग तक नहीं जाने देने के विरोध में दिया जा रहा है। शिक्षक और कर्मचारी 20 दिनों से इस मुद्दे को लेकर आंदोलनरत हैं। अब इस आंदोलन को सेवानिवृत्त कर्मचारियों का भी साथ मिला है।
विज्ञापन



धरने में शामिल शिक्षकों ने अध्यापन कार्य किया, जबकि कर्मचारियों ने भी अपने दायित्वों का निर्वहन किया। शनिवार को धरना स्थल पर कई सेवानिवृत्त शिक्षक और कर्मचारी भी समर्थन देने पहुंचे। सभी का मानना है कि कॉलेज के इतिहास में पहली बार प्रवेश द्वारों को स्थायी रूप से बंद किया गया है। इसे शिक्षकों और कर्मचारियों का अपमान बताया।
विज्ञापन

सेवानिवृत्त कर्मचारी जनार्दन आचार्य ने आंदोलन को और तेज करने का आह्वान किया। डॉ. केए वार्ष्णेय, पूर्व प्राचार्य प्रो. अनुराग मोहन, डॉ. आईएम सिंह और पूर्व चीफ प्रॉक्टर डॉ. एसपी मौर्य, महेश चंद्र पांडे शामिल हुए। सेवानिवृत्त कर्मचारियों में सुरेश कश्यप, विनोद कुमार मुख्य रूप से शामिल रहे। दो दिन से चल रहे धरने पर प्राचार्य प्रो. ओपी राय ने कहा कि यदि प्रबंध समिति के सचिव की ओर से कोई आदेश आता है तो उसे लागू किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन



बरेली कॉलेज में शिक्षकों के साथ धरना-प्रदर्शन में शामिल आउटसोर्स कर्मियों को प्राचार्य की ओर से नोटिस जारी किए गए हैं। प्राचार्य ने बताया कि कर्मचारियों का पूरे दिन का कार्य होता है। एक अक्तूबर को सभी कर्मचारी पूरा दिन धरने पर डटे रहे, जबकि उनकी प्राथमिकता विभागीय कार्यों की होनी चाहिए। इसलिए अब उन्हें स्पष्टीकरण देना होगा।


करीब 20 दिनों से नो पार्किंग व्यवस्था के विरोध में बरेली कॉलेज शिक्षक संघ व कर्मचारी सेवा समिति के तहत आउटसोर्स कर्मी धरना दे रहे हैं। जबकि, अस्थायी शिक्षकों व स्थायी कर्मचारियों ने इससे दूरी बना रखी है। धरने के दौरान भी स्थायी शिक्षक व अस्थायी कर्मचारी ही बैठे दिखाई दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed