{"_id":"5ce32b8ebdec2207744143b3","slug":"results-of-up-bed-declared-today-check-on-university-website-counseling-will-start-from-1-june","type":"story","status":"publish","title_hn":"Result 2019: यूपी बीएड का स्कोरकार्ड और आंसर-की जारी, काउंसलिंग एक जून से","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Result 2019: यूपी बीएड का स्कोरकार्ड और आंसर-की जारी, काउंसलिंग एक जून से
Tue, 21 May 2019 04:04 AM IST
देव कश्यप
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बरेली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बरेली
Published by: देव कश्यप
Updated Tue, 21 May 2019 04:04 AM IST
विज्ञापन
फाइल फोटो
बीएड की राज्यस्तरीय प्रवेश परीक्षा का रिजल्ट और आंसर की जारी हो गई है। मूल्यांकन से असहमत परीक्षार्थी विश्वविद्यालय को आपत्ति भेज सकेंगे। यह आपत्तियां दूर करके 27 या 28 मई को रैंकिंग जारी की जाएगी। एक जून से काउंसलिंग शुरू होगी।
विज्ञापन
इस बार बीएड की राज्यस्तरीय संयुक्त प्रवेश परीक्षा कराने की जिम्मेदारी रुहेलखंड विश्वविद्यालय को दी गई थी। 15 अप्रैल को हुई इस परीक्षा में प्रदेश के 15 जिलों में बने 1216 परीक्षा केंद्रों पर 566399 अभ्यर्थी शामिल हुए थे। विश्वविद्यालय ने 15 मई तक रिजल्ट घोषित करने की घोषणा की थी। मगर भारांक सर्टिफिकेट में गड़बड़ी के चलते समय पर रिजल्ट जारी नहीं हो सका।
विज्ञापन
मगर इस बार रिजल्ट में रैंकिंग के बजाय परीक्षार्थियों के अंक जारी किए जाएंगे। इन अंकों पर अगर किसी अभ्यर्थी को आपत्ति होगी तो वह 23 मई की रात 11.59 बजे तक विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर आपत्ति दर्ज करा सकेगा।
विज्ञापन
पहली बार नए-नए प्रयोग
रुहेलखंड विश्वविद्यालय इस बार नए-नए प्रयोग कर रहा है। हाल ही में बोर्ड परीक्षा की तर्ज पर मुख्य परीक्षा का रिजल्ट एक साथ जारी किया गया है। इससे पहले ऐसा कभी नहीं हुआ।