फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Restlessness due to fear of another young man coming back from ceasefire

सीजफायर से लौटे एक और युवक के संक्रमित होने की आशंका से बेचैनी

Wed, 01 Apr 2020 12:29 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 01 Apr 2020 12:29 AM IST
विज्ञापन
Restlessness due to fear of another young man coming back from ceasefire
प्रतीकात्मक फोटो - फोटो : amar ujala

केजीएमयू ने बरेली की आईडीएसपी सेल को फोन कर दोबारा मांगा युवक का सैंपल
विज्ञापन

युवक के संपर्क में आए लोगों को ट्रेस करने के साथ सैनिटाइजेशन की भी तैयारी

बरेली। सीजफायर कंपनी में काम करने वाले बरेली के एक और युवक के कोरोना संक्रमित होने की आशंका है। कोरोना के लक्षण मिलने के बाद पिछले दिनों उसका सैंपल भेजा गया था। इस सैंपल से शक बढ़ने के बाद केजीएमयू ने बरेली की आईडीएसपी सेल को फोन कर दोबारा उसका सैंपल भेजने को कहा है। इससे स्वास्थ्य विभाग की बेचैनी और बढ़ गई है। इस युवक के परिजनों और संपर्क में आए दूसरे लोगों को ट्रेस करने के साथ पूरे इलाके के सैनिटाइजेशन के लिए नगर निगम को तैयार रहने को कहा गया है।
सोमवार को एक युवक सैंपल देने के लिए जिला अस्पताल पहुंचा था। स्वास्थ्य विभाग के सूत्रों के मुताबिक सुभाषनगर के युवक के साथ यह युवक भी नोएडा की सीजफायर कंपनी में काम करता था और कुछ ही दिन पहले बरेली में अपने घर लौटा है। सीजफायर का स्टाफ होने के साथ युवक की तबीयत भी खराब थी इसलिए उसका सैंपल जांच के लिए केजीएमयू भेजा गया था। मंगलवार शाम केजीएमयू से फोन करके बताया गया कि इस युवक का जो सैंपल भेजा गया था, वह डिस्ट्रैक्ट हो रहा है। लिहाजा तत्काल उसका दूसरा सैंपल लेकर भेज दिया जाए।
विज्ञापन

केजीएमयू से आई इस कॉल के बाद अफसर सतर्क हो गए हैं। सैंपल भेजने के साथ उन्होंने युवक के परिजनों और उनके संपर्क में आए और लोगों को ट्रेस कर उन्हें क्वारंटीन करने की तैयारी कर ली है। नगर निगम को भी सूचना देकर उसके इलाके में सैनिटाइजेशन के लिए तैयार रहने को कहा है। आईडीएसपी प्रभारी डॉ. मीसम अब्बास ने बताया कि केजीएमयू से आई कॉल में सैंपल डिस्ट्रैक्ट होने की बात कही गई है। दोबारा सैंपल भिजवाया जा रहा है। रिपोर्ट 48 घंटे के बाद मिलेगी। स्वास्थ्य विभाग की ओर से तैयारियां पूरी हैं, रिपोर्ट के आधार पर जरूरी कार्रवाई तत्काल की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

पार्षद ने कहा नहीं मिल रहा निगम से सहयोग

सीजफायर कंपनी में काम करने वाले युवक का कोरोना संक्रमित युवक से संपर्क होने की जानकारी पर पार्षद ने उसके घर के पास सैनिटाइजेशन कराने को अफसरों को फोन किया की लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। पार्षद का आरोप है कि वह लगातार निगम के अफसरों को सैनिटाइजेशन कराने के लिए कॉल कर रहा है मगर अफसरों ने अपने स्तर से प्रयास करने का सुझाव दे दिया। पार्षद ने फिलहाल घर के पास चूना छिड़कवा दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed