फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Rest disturbed, Jafri sent to barrack again

Bareilly News: आराम में खलल, जाफरी को फिर बैरक में भेजा

Mon, 16 Sep 2024 07:43 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 16 Sep 2024 07:43 AM IST
विज्ञापन
Rest disturbed, Jafri sent to barrack again
जुगाड़ से हो गया था जेल के अस्पताल में भर्ती, पैनल की जांच से पहले ही हटाया, जेल के डॉक्टरों की भूमिका सवालों में
विज्ञापन

बरेली। फर्जी डिग्री बांटने के आरोपी शेर अली जाफरी की सेटिंग फिर दगा दे गई। उसने जुगाड़ से खुद को जेल के अस्पताल में भर्ती करा लिया था, पर मामला उछलने के बाद डॉक्टरों के पैनल की जांच से पहले ही उसे बैरक में भेज दिया गया। इससे जेल में तैनात डॉक्टरों की भूमिका पर सवाल खड़े हो रहे हैं।
379 विद्यार्थियों से डीफार्मा कोर्स की डिग्री के बदले 3.69 करोड़ रुपये की ठगी के आरोपी खुसरो कॉलेज के चेयरमैन शेर अली जाफरी व उसके बेटे फिरोज अली जाफरी को कुछ दिन पहले जिला जेल भेजा गया था। शुक्रवार रात शेर अली जाफरी जुगाड़ से जेल के अस्पताल में भर्ती हो गया। शनिवार शाम तक वरिष्ठ जेल अधीक्षक विपिन मिश्रा को इसकी भनक नहीं थी। पता लगा तो उन्होंने स्थिति से उच्चाधिकारियों को अवगत कराया। डॉ. आशुतोष पाराशरी ने तर्क दिया कि जाफरी ने सीने में दर्द की समस्या बताई थी, इस वजह से उसे यहां लाया गया।
विज्ञापन

जेल अधीक्षक ने डीएम और सीएमओ से अनुरोध किया कि डॉक्टरों के पैनल से जाफरी की जांच करा ली जाए। सीएमओ ने पैनल गठित कर दिया। रविवार को पैनल के पहुंचने से पहले ही जाफरी को फिर बैरक में डाल दिया गया। इस मामले में जेल के ही दूसरे डॉक्टर विभु अग्रवाल ने जेल अधीक्षक को बताया कि सामान्य चेकअप के बाद जाफरी को बैरक में भेज दिया गया। उसकी हालत ठीक है। पैनल की जांच से पहले जाफरी का स्वास्थ्य सही होना भी गड़बड़ी का संकेत दे रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

तीन डॉक्टरों का बनाया पैनल
सीएमओ डॉ. विश्राम सिंह ने बताया कि शेर अली जाफरी के स्वास्थ्य की जांच के लिए तीन सदस्यीय पैनल बनाया गया है। इसमें डॉ. अजय मोहन अग्रवाल, डॉ. राकेश व डॉ. एसएन गौतम शामिल हैं। यही पैनल अपनी जांच रिपोर्ट देगा, जिसके आधार पर आगे का निर्णय लिया जाएगा।

तीन और छात्रों ने की फर्जी डिग्री की शिकायत
तीन छात्रों ने एसआईटी को पत्र देकर जाफरी व उसकी संस्था पर फर्जी डिग्री देने का आरोप लगाया है। उस पर फीस के नाम पर लाखों रुपये की ठगी करने का आरोप लगाया है। एसआईटी ने इन शिकायतों को भी विवेचना में शामिल कर लिया है। अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed