फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Responsible woke up after the accident, challan of 12 unauthorized vehicles, three seized

Bareilly News: हादसे के बाद जागे जिम्मेदार, अनधिकृत 12 वाहनों का चालान, तीन सीज

Thu, 23 May 2024 04:01 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 23 May 2024 04:01 AM IST
विज्ञापन
Responsible woke up after the accident, challan of 12 unauthorized vehicles, three seized
बरेली। तीन दिन पहले फतेहगंज पश्चिमी में यात्रियों से भरी निजी बस पुल से गिरने के बाद जिम्मेदार जाग गए हैं। बुधवार को परिवहन विभाग और रोडवेज के अधिकारियों ने सेटेलाइट बस अड्डे के पास अभियान चलाकर अनधिकृत वाहनों के खिलाफ कार्रवाई की। इस दौरान 12 कारों का चालान व तीन को सीज किया गया। दो निजी बसों का भी चालान किया गया। देहात परमिट पर शहर में दौड़ रहे दो ऑटो का भी चालान किया गया। पुराना बस अड्डा, श्यामगंज चौराहा, पीलीभीत बाइपास व जंक्शन के आसपास भी अभियान चलाया। एआरटीओ ने बताया कि रोडवेज के अधिकारियों के साथ पीटीओ होरी लाल की टीम को नियमित चेकिंग के लिए लगाया गया है। जो निजी बस पुल से गिरी थी, उसके पास ऑल इंडिया परमिट है। बस के मालिक को नोटिस जारी किया गया है। जांच की जा रही है कि बस बुकिंग लेकर जा रही थी या अनधिकृत रूप से सवारियां ले जाई जा रही थीं। एआरटीओ प्रवर्तन मनोज कुमार सिंह, एआरएम अरुण कुमार वाजपेयी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed