{"_id":"6701d8bb21330ffa63023714","slug":"resolved-eight-out-of-112-complaints-under-the-chairmanship-of-dm-bareilly-news-c-183-1-sbly1007-103836-2024-10-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: डीएम की अध्यक्षता में 112 शिकायतों में से आठ का हल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: डीएम की अध्यक्षता में 112 शिकायतों में से आठ का हल
विज्ञापन
आंवला। तहसील सभागार में शनिवार को जिलाधिकारी रविन्द्र कुमार की अध्यक्षता में समाधान दिवस में राजस्व, पुलिस, चकबंदी, स्वास्थ्य, शिक्षा एवं विकास विभाग संबंधी 112 शिकायतें दर्ज हुई, जिसमें आठ का निस्तारण करा दिया गया। अन्य शिकायतों के निस्तारण के लिए आश्वासन दिया है।
शिकायतकर्ता सियाराम निवासी ग्राम मोहम्मदपुर पथरा ने बताया कि अपनी भूमि पर केसीसी बनवाने के लिए इंडियन ओवरसीज बैंक चार माह पूर्व गए। बीमारी से ठीक होने के बाद जब वह पहुंचे तो उन्हें दस्तावेज लौटा दिया गया। एक अन्य शिकायतकर्ता इस्लाम खां ने बताया कि दैवीय आपदा से वर्ष 2022 में मकान गिर गया था। वह पन्नी डालकर जीवन यापन कर रहा है। जिलाधिकारी ने आईजीआरएस पर प्राप्त शिकायतों की समीक्षा कर निस्तारण कराने के निर्देश दिए हैं।
...जब ग्रामीणों ने दिया धरनासुबह दस बजे तहसील आगमन पर डीएम के समक्ष लोग धरन पर बैठ गए। उनका कहना था कि उनके मोहल्ले के मंदिर के रास्ते में जल निगम द्वारा पानी की पाइप लाइन डाली जा रही है। इसका मोहल्ले के ही कुछ लोग विरोध कर रहे हैं। सरकारी रास्ता कब्जाने का प्रयास कर रहे हैं। एसडीएम नहनेराम ने समझाकर धरना समाप्त करा दिया। संवाद