फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Reservation chart 24 hours in advance for AC Superfast and Avadh-Assam Express

Bareilly News: एसी सुपरफास्ट और अवध-असम एक्सप्रेस में 24 घंटे पहले आरक्षण चार्ट

Sat, 28 Jun 2025 02:44 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 28 Jun 2025 02:44 AM IST
विज्ञापन
Reservation chart 24 hours in advance for AC Superfast and Avadh-Assam Express
बरेली। ट्रेन यात्रियों को अब ट्रेन चलने से 24 घंटे पहले पता लग जाएगा कि उनका टिकट कन्फर्म हुआ या नहीं। दिल्ली-लखनऊ के बीच चलने वाली 12429-30 एसी सुपरफास्ट में प्रायोगिक तौर पर यह व्यवस्था लागू की गई है। 15909-10 अवध-असम एक्सप्रेस में भी 24 घंटे पहले आरक्षण चार्ज बनने लगा है। यह दोनों गाड़ियां बरेली होते हुए गुजरती हैं। एसी सुपरफास्ट वीआईपी श्रेणी की ट्रेन है।
विज्ञापन


ट्रेनों पर यात्रियों के दबाव के बीच सीटें फुल हो जाने के बाद भी बड़ी संख्या में यात्री वेटिंग टिकट लेते हैं। स्लीपर और एसी तृतीय श्रेणी में कई बार तो वेटिंग 200 तक पहुंच जाती है। अब तक ट्रेन के प्रारंभिक स्टेशन से रवाना होने से चार घंटे पहले आरक्षण चार्ट बनता था। अंतिम आरक्षण चार्ट 30 मिनट पहले जारी किया जाता था। मात्र चार घंटे पहले संबंधित यात्री को अपना टिकट कन्फर्म न होने की सूचना मिली थी, लेकिन अब ऐसा नहीं होगा।
विज्ञापन


अब 24 घंटे पहले चार्ट बनने पर यात्री के सामने अन्य विकल्प होंगे। वह किसी दूसरी ट्रेन में तत्काल कोटे से टिकट ले सकता है या फिर अन्य कोई यात्रा विकल्प भी चुन सकता है। रेलवे ने 24 घंटे पहले चार्ट जारी करने की व्यवस्था फिलहाल पायलट प्रोजेक्ट के तौर पर शुरू की है। आने वाले दिनों में इस व्यवस्था को सभी ट्रेनों में लागू करने की तैयारी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed