फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Republic Day

उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड की कॉन्टीनेंट लीडर बनीं डॉ. रेनू

Sun, 15 Dec 2019 01:48 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 15 Dec 2019 01:48 AM IST
विज्ञापन
Republic Day
बरेली। गणतंत्र दिवस परेड में एनएसएस टुकड़ी की कमान रुहेलखंड विश्वविद्यालय से संबद्ध एसबीडी डिग्री कॉलेज बिजनौर की कार्यक्रम अधिकारी डॉ. रेनू चौहान संभालेंगी। उनका चयन उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड की टीम के कॉन्टिनेंट लीडर के तौर पर हुआ है। लखनऊ एनएसएस के क्षेत्रीय निदेशक डॉ. अशोक कुमार श्रोती ने बताया कि गणतंत्र दिवस पर एनएसएस का शिविर एक जनवरी से नई दिल्ली में आयोजित होगा। इसमें प्रतिभाग करने वाले प्रतिभागियों को 26 जनवरी पर राजपथ पर परेड के लिए तैयार किया जाता है। एनएसएस के दौ सौ में से सर्वश्रेष्ठ 160 स्वयंसेवकों का दल राजपथ पर राष्ट्रपति को सलामी देता है। उत्तर प्रदेश से 12 और उत्तराखंड से चार स्वयंसेवकों का एक कॉन्टीनेंट लीडर के साथ शिविर के लिए चयन किया गया है। डॉ. रेनू के चयन पर राज्य संपर्क अधिकारी डॉ. अंशुमाली शर्मा, डॉ. यमुना प्रसाद, रुहेलखंड विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. अनिल शुक्ल, विश्वविद्यालय के एनएसएस समन्वयक डॉ. सोमपाल सिंह, एनएसएस इकाई के दल प्रमुख मोहित शर्मा ने बधाई दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed