फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Reprimanded for installing substandard material on CC Road

Bareilly News: सीसी रोड पर घटिया सामग्री लगाने पर लगाई फटकार

Wed, 06 Nov 2024 03:31 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 06 Nov 2024 03:31 AM IST
विज्ञापन
Reprimanded for installing substandard material on CC Road
नवाबगंज। भदपुरा के सुंदरी गांव में डाले जा रहे सीसी रोड में घटिया सामग्री लगाने के मामले में जांच के लिए मंगलवार को संबंधित विभाग के अधिकारी पहुंचे, जिन्होंने जांच-पड़ताल के बाद ठेकेदार को फटकार लगाई। इस मामले में कुछ दिनों पहले ग्रामीणों ने विधायक डॉॅ. एमपी आर्य से शिकायत की थी, जिन्होंने अधिकारियों से वार्ता कर निर्माण कार्य रुकवा दिया था।
विज्ञापन

पेयजल आपूर्ति के लिए केंद्र सरकार की योजना के तहत पानी की पाइप लाइन डालने के लिए दस माह पहले सड़कों को खोद दिया गया था। इसके बाद ठेकेदार ने आधे से कम गांवों में पानी का कनेक्शन भी करवा दिया, जबकि शेष रह गए गांव के लोगों को बिना कनेक्शन के ही छोड़ दिया है। कनेक्शन किए बिना ही मार्ग का निर्माण शुरू कराए जाने पर गांव के लोगों ने प्रधान पति बंटू सागर से इसकी शिकायत कर दी। प्रधान पति ने ठेकेदार से कनेक्शन करने और उसके बाद मानक के अनुसार निर्माण कार्य कराए जाने को कहा। इसके बाद ठेकेदार ने बात को अनसुना कर दिया। इससे खफा होकर प्रधान पति ने इसकी शिकायत कंपनी के डीजीएम से की थी।
विज्ञापन

मंगलवार को जल निगम विभाग के एई अखिल पाण्डेय ने टीम के साथ गांव पहुंचकर सड़क की गुणवत्ता की जांच की है। ठेकेदार को निर्देश दिए हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed