फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Reports of a scuffle with the police who had gone to apprehend an accused involved in an assault.

Bareilly News: मारपीट के आरोपी को पकड़ने गई पुलिस से धक्का-मुक्की की चर्चा

Thu, 20 Aug 2026 12:09 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Updated Thu, 20 Aug 2026 12:09 AM IST
विज्ञापन
Reports of a scuffle with the police who had gone to apprehend an accused involved in an assault.
सिरौली। नबाबपुरा चौकी के गांव रम्पुरा भूड़ में दिव्यांगजन बाबा से मारपीट करने के आरोपी को पकड़ने गई पुलिस से धक्का-मुक्की की चर्चा है। इस दौरान एक आरोपी पुलिस को चकमा देकर भाग गया, जबकि दूसरे को पकड़ लिया गया। बाबा की शिकायत पर पुलिस ने दोनों के खिलाफ मारपीट की रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन

ग्रामीणों के मुताबिक, पिछले पखवाड़े बाबा के मंदिर से घंटे चोरी हुए थे, जिसकी सूचना पुलिस को दी गई थी लेकिन रिपोर्ट दर्ज नहीं हुई। मंगलवार को गांव के एक युवक के फोन के बाद दो युवकों ने बाबा को खेतों में ले जाकर पीटा, जिससे उन्हें आंख आदि पर चोटें आईं। बाबा की शिकायत पर चौकी प्रभारी, सिपाहियों के साथ गांव पहुंचे। पुलिस को देखकर दोनों युवक भागने लगे, जिन्हें दूसरे मोहल्ले में घेर लिया गया। इस दौरान एक युवक रितिक को पुलिस ने पकड़ लिया, जबकि दूसरा आरोपी राकेश धक्का-मुक्की कर भाग गया।
विज्ञापन

वहीं, पुलिस के मुताबिक, युवक शराब के नशे में थे। बार-बार भागने की कोशिश कर रहे थे। उन्होंने पुलिस से हाथापाई या मारपीट नहीं की।
सीओ मीरगंज अजय कुमार ने बताया कि पुलिस से मारपीट नहीं की गई है। चोरी नहीं मारपीट हुई थी। शिकायत पर पुलिस गई तो आरोपियों ने महिलाओं का आगे कर दिया। फिर पुलिस लौट आई। मारपीट की रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed