{"_id":"5e9b51cf8ebc3e774748184b","slug":"report-on-three-including-bjp-leader-in-illegal-mining-baheri-news-bly4030450143","type":"story","status":"publish","title_hn":"अवैध खनन में भाजपा नेता समेत तीन पर रिपोर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अवैध खनन में भाजपा नेता समेत तीन पर रिपोर्ट
विज्ञापन
छापे के दौरान पकड़ी गई ट्रैक्टर ट्राली।
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
रात में एसडीएम और बहेड़ी इंस्पेक्टर ने की कार्रवाई, मिट्टी भरी ट्रैक्टर ट्रॉली और दो बाइक कब्जे में लीं
विज्ञापन
पुलिस ने भाजपा नेता को पांच किलोमीटर तक दौड़ाया, पर नहीं आया हाथ
बहेड़ी। देश भर में लॉकडाउन है, लेकिन अवैध खनन चालू हैं। शुक्रवार रात एसडीएम ने अवैध खनन कर मिट्टी ले जा रही ट्रैक्टर ट्रॉली को पकड़ लिया। पीछे आ रहे दो बाइक सवारों को भी पकड़ने का प्रयास किया, लेकिन वे दोनों अंधेरे का फायदा उठाकर बाइक छोड़कर खेतों में होते हुए भाग निकले। पुलिस ने चालक सहित ट्रैक्टर ट्रॉली और दोनों बाइकों को कब्जे में ले लिए। अवैध खनन करा रहे भाजपा नेता को पकड़ने के लिए पांच किलोमीटर तक पुलिस ने पीछा किया, लेकिन वह हाथ नहीं आया। मामले में पुलिस ने जिला पंचायत सदस्य एवं भाजपा नेता सूर्या कुर्मी सहित तीन के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।
शुक्रवार रात करीब एक बजे एसडीएम ने शेरगढ़ रोड की ओर रुख किया तो एक मिट्टी भरी ट्रैक्टर ट्रॉली आते दिखी। उन्होंने लाइटें बंद कर गाड़ी रोक ली और जैसी ट्रैक्टर ट्राली पास में आई चालक मोहम्मद हसन को पकड़ लिया। सूचना मिलते ही इंस्पेक्टर पंकज पंत भी मौके पर पहुंचे गए। तभी खनन माफिया दो बाइकों से पीछे से वहां पहुंचे। उन्होंने पुलिस को देखा तो बाइक मोड़कर भगा दी। एसडीएम ने पुलिस के साथ उनका पीछा किया, लेकिन दोनों रास्ते में बाइक छोड़कर खेतों में होते हुए भाग निकले। पुलिस ट्रैक्टर ट्रॉली और दोनों बाइक कब्जे में लेकर थाने ले आई। छानबीन में एसडीएम को पता चला कि इटौवा और धमीपुर गांव में शुक्रवार रात से अवैध खनन शुरू किया गया है। इसमें जिला पंचायत सदस्य एवं भाजपा नेता सूर्या कुर्मी निवासी पचपेड़ा व प्रशांत शर्मा का नाम सामने आया तो एसडीएम और इंस्पेक्टर मौके पर पहुंचे। वहां भाजपा नेता दिख गया। पुलिस को देख भाजपा नेता सूर्या कुर्मी कार में बैठकर भाग निकला। एसडीएम और इंस्पेक्टर ने पांच किलोमीटर तक अपनी गाड़ी से उसका पीछा किया, लेकिन वह भागने में कामयाब रहा। एसडीएम के आदेश पर पुलिस ने जिला पंचायत सदस्य सूर्या कुर्मी, प्रशांत शर्मा और ट्रैक्टर चालक मोहम्मद हसन के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन
छापे के बाद रात में ही छिपा दी जेसीबी
जैसे ही आधी रात के बाद एसडीएम ने छापा मारा और मिट्टी से भरी ट्रॉली पकड़ी तो इसकी सूचना भी लीक हो गई, इस पर माफिया ने जेसीबी मशीन को गांव में ही छिपा दिया। सुबह जंगल के रास्ते जेसीबी श्यामचरन गौंटिया पहुंचा दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
थाने से सूचना लीक करने वाले के नाम अफसरों के रडार पर
पुलिस ने जब भी अवैध खनन के खिलाफ अभियान चलाया तो इसकी सफलता में विभाग के अपने लोग ही बाधा बने और छापे की सूचना माफिया तक पहुंचा दी, जिस वजह से माफिया सतर्क हो गए और पुलिस के हाथ कुछ नहीं आया। दो दिन पहले भी रम्पुरा और रूपपुर गांव में अवैध खनन की सूचना पर सीओ टीम लेकर इंस्पेक्टर के साथ छापा मारने पहुंचे तो थाने के ही एक पुलिसकर्मी ने सूचना माफिया तक पहुंचा दी। अब उस पुलिसकर्मी की कारगुजारी का पूरा चिट्ठा एसडीएम तक पहुंच गया है। शुक्रवार रात गोपनीय योजना बनाकर अफसरों ने छापा मारा, जिसकी सूचना किसी को नहीं दी थी। सुबह जब अवैध खनन पकडे़ जाने की सूचना थाने में फैली तो पुलिसकर्मी का मुंह लटक गया। थाने में भी इसको लेकर चर्चा शुरू हो गई।
अवैध खनन करने वालों को सलाखों के पीछे डाला जाएगा। चाहे वो कितना भी बड़ा क्यों न हो। पुलिस प्रशासन को गुमराह करके रात को चोरी से इस तरह का धंधा चला रखा है, जबकि पूरा देश लॉकडाउन किए हुए है। इनको छापे की सूचनाएं लीक करने वाले की भी अब खैर नहीं है। - सुधीर कुमार, एसडीएम बहेड़ी।
खनन करने वालों पर अब एनएसए की कार्रवाई की जाएगी। नामजद आरोपियों पर अन्य धाराएं भी बढ़ाई जाएंगी। अक्सर अवैध खनन करने में इनका नाम ही सामने आता रहा है। - पंकज पंत, इंस्पेक्टर बहेड़ी।
विज्ञापन
पुलिस ने भाजपा नेता को पांच किलोमीटर तक दौड़ाया, पर नहीं आया हाथ बहेड़ी। देश भर में लॉकडाउन है, लेकिन अवैध खनन चालू हैं। शुक्रवार रात एसडीएम ने अवैध खनन कर मिट्टी ले जा रही ट्रैक्टर ट्रॉली को पकड़ लिया। पीछे आ रहे दो बाइक सवारों को भी पकड़ने का प्रयास किया, लेकिन वे दोनों अंधेरे का फायदा उठाकर बाइक छोड़कर खेतों में होते हुए भाग निकले। पुलिस ने चालक सहित ट्रैक्टर ट्रॉली और दोनों बाइकों को कब्जे में ले लिए। अवैध खनन करा रहे भाजपा नेता को पकड़ने के लिए पांच किलोमीटर तक पुलिस ने पीछा किया, लेकिन वह हाथ नहीं आया। मामले में पुलिस ने जिला पंचायत सदस्य एवं भाजपा नेता सूर्या कुर्मी सहित तीन के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।