{"_id":"6698753caf7cade0be082508","slug":"report-on-the-accused-who-entered-the-house-with-acid-after-protesting-against-molestation-bareilly-news-c-188-1-sbly1013-101130-2024-07-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: छेड़खानी का विरोध करने पर तेजाब लेकर घर में घुसे आरोपियों पर रिपोर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: छेड़खानी का विरोध करने पर तेजाब लेकर घर में घुसे आरोपियों पर रिपोर्ट
विज्ञापन
फरीदपुर। छत पर बैठकर ताजिया देख रही महिलाओं पर उन्हीं के समुदाय के युवकों ने अश्लील हरकतें कर दीं तो मारपीट हो गई। तेजाब की बोतल लेकर महिला का चेहरा जलाने के लिए घर में घुसने वाले आरोपी जुबेर खान, कल्लू, तौहीद, यासिर व 15 अज्ञात के खिलाफ पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है। वहीं, दूसरे पक्ष की तरफ से भी छह लोगों के खिलाफ छेड़खानी का मुकदमा दर्ज कराया गया है। पुलिस ने दोनों पक्षों पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
फरीदपुर के मोहल्ला मिर्धान निवासी अमान उल्ला ने पुलिस को तहरीर देते हुए बताया कि उनके घर की महिलाएं छत पर बैठकर ताजिया देख रही थीं, तभी वहां मौजूद मोहल्ले के ही कुछ लोगों ने कमेंट किया। इस पर परिवार के लोगों ने विरोध किया। तभी आरोपी घर में घुस गए और मारपीट की। कुछ देर बाद साबिर उर्फ शिवू समेत अन्य लोग तेजाब की बोतल लेकर घर में घुस गए। घर में बैठी अमान उल्ला के बेटे की बहू का चेहरा जलाने के लिए उसे पर तेजाब डालने का प्रयास किया। इसी दौरान मोहल्ले के तमाम लोग पहुंच गए और उन्होंने आरोपी को पकड़ लिया, जिससे महिला बच गई। आरोपी मोहल्ले वालों से छूटकर महिला का तेजाब डालकर चेहरा जलाने की धमकी देकर मौके से फरार हो गया।
मंगलवार रात मोहल्ले के लोगों के साथ महिला थाने पहुंचकर तहरीर दी थी। आरोपियों से नाराज आक्रोशित भीड़ ने थाने का घेराव किया था। संवाद