फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Report on six in the case of death of an elderly person while sleeping

Bareilly News: सोते समय बुजुर्ग की मौत के मामले में छह पर रिपोर्ट

Mon, 25 Nov 2024 07:55 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 25 Nov 2024 07:55 AM IST
विज्ञापन
Report on six in the case of death of an elderly person while sleeping
मीरगंज। थाना क्षेत्र के गांव जाम में दो दिन पूर्व बैठक में सो रहे व्यक्ति की मौत के मामले में पुलिस ने गांव के ही छह लोगों के खिलाफ नामजद मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन

दो दिन पूर्व शुक्रवार की रात थाना क्षेत्र के जाम गांव में घर के पास बैठक में सो रहे 60 वर्षीय ग्रामीण नन्हे सिंह की गला दबाकर हत्या कर दी गई थी। शनिवार को मृतक के पुत्र योगेंद्र सिंह ने पुलिस को दिए गए शिकायती पत्र में बताया कि पिता नन्हे सिंह घर के पास ही पशुओं के रहने के लिए बनाए गए बैठक में सो रहे थे। सुबह जब वह छह बजे पहुंचे तो देखा पिता मृत पड़े हैं।
विज्ञापन

उनका आरोप था कि गांव के ही सगे भाई राहुल, अंकित व उनके पिता बलवंत सिंह अपने साथी सत्य पाल, पप्पू व लाल बहादुर के साथ पिता की हत्या करने के इरादे से घर के पास पहुंचे। इन सभी ने मिलकर गला दबाकर रात्रि करीब बारह बजे पिता की हत्या कर दी। इन सभी लोगों को खेत की फसल देखकर वापस आ रहे लोगों ने भागते हुए देखा। शिकायत के आधार पर पुलिस ने सभी छह आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन




इधर, प्रभारी निरीक्षक मीरगंज सिद्धार्थ सिंह तोमर ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है। बिसरा प्रिजर्व किया जा रहा है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed