फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Report on four policemen who attacked colleagues

Bareilly News: साथियों पर हमला करने वाले चार पुलिसकर्मियों पर रिपोर्ट

Sat, 03 Jun 2023 02:32 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 03 Jun 2023 02:32 AM IST
विज्ञापन
Report on four policemen who attacked colleagues
बरेली। चौपुला पुल के नीचे शराब के नशे में मारपीट करने वाले चार सिपाहियों के खिलाफ घायल सिपाही की ओर से रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। सीओ प्रथम की जांच के आधार पर आरोपियों के खिलाफ अलग से विभागीय कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


सिपाही दिशांत राजपूत और शिवम कुमार लहूलुहान हालत में बृहस्पतिवार रात साढ़े दस बजे जिला अस्पताल पहुंचे थे। इनके सिर से खून बह रहा था। इन्होंने बताया कि सिर पर लोहे की रॉड मारी गई हैं। हमला करने वाले भी सिपाही हैं।
विज्ञापन

सिपाही दिशांत राजपूत की ओर से 2018 बैच के सिपाही रामू सिंह व यशवंत राणा समेत दो अज्ञात सिपाहियों पर कोतवाली में हमला की रिपोर्ट कराई गई है। दिशांत ने बताया है कि वह घुड़सवार पुलिस का कांस्टेबल है। वह अपने साथी शुभम कुमार के साथ रात में गणना के बाद किसी काम से बाजार गए थे। चौपुला पुल के नीचे लौट रहे थे। उन्होंने देखा कि शराब दुकान के पास चाय की दुकान के सामने सड़क पर एक सिपाही रामू सिंह शराब पी रहा था। उन्होंने मना किया तो वह भड़क गया। उन्होंने उसके साथी यशवंत से उसे समझाने के लिए कहा तो रामू ने लोहे की रॉड से उसका और शुभम का सिर फोड़ दिया। दो अन्य सिपाही उनके साथ थे, चारों ही घटना के बाद फरार हो गए। एसपी सिटी राहुल भाटी ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। सीओ प्रथम की जांच रिपोर्ट के आधार पर संबंधित सिपाहियों पर विभागीय कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed