{"_id":"651c782bf6a71cdeb9089b39","slug":"report-on-four-in-the-matter-of-making-pension-of-ineligible-people-bareilly-news-c-183-1-sbly1007-1158-2023-10-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: अपात्रों की पेंशन बनवाने के मामले में चार पर रिपोर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: अपात्रों की पेंशन बनवाने के मामले में चार पर रिपोर्ट
Wed, 04 Oct 2023 01:53 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
Updated Wed, 04 Oct 2023 01:53 AM IST
विज्ञापन
आंवला। 46 अपात्र महिलाओं की पेंशन बनवाने के मामले में जिला प्रोबेशन अधिकारी ने खंडवा गांव की ग्राम प्रधान के पति सहित चार के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। इस मामले की बीते दिनों तहसील दिवस में शिकायत की गई थी।
ब्लाॅक रामनगर के गांव उदय भानपुर उर्फ आनंदपुर, तिगराखानपुर, तखा उर्फ सुकटिया, सुनरासी, सोना, शहबाजपुर, रेवती, रम्पुरा, भोपतनगर, रामनगर, पृथ्वीपुर, औरंगाबाद, नबाबपुरा, नामदारगंज, ज्योरा मकरंदपुर व नगर पंचायत सिरौली की 46 महिलाओं के पति जीवित होने के बाद भी अभिलेखों से छेड़खानी करके उनकी विधवा पेंशन शुरू कराने का मामला सामने आया था। तहसील दिवस में इसकी शिकायत की गई।
डीएम ने एसडीएम आंवला गोविंद मौर्य को जांच सौंपी थी। जांच के बाद एसडीएम ने अपनी रिपोर्ट डीएम को भेज दी। इसके बाद डीएम के आदेश पर जिला प्रोबेशन अधिकारी मोनिका राणा ने ग्राम प्रधान के पति विवेक शर्मा, पंचायत सहायक के पति राहुल शर्मा, गोठाखंडुवा के गंगादयाल और मोहल्ला लठैता के आसिफ के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन
-- --
महिलाएं बोलीं- झूठ बोलकर लिए गए थे दस्तावेज
इस मामले में बीते दिनों महिलाएं एसडीएम कार्यालय पहुंचीं थीं। उन्होंने बताया कि आरोपियों ने महामाया पेंशन बनवाने के नाम पर उनसे आवश्यक दस्तावेज लिए थे। उन्हें इस बात की जानकारी ही नहीं हुई कि खाते में आने वाले रुपये विधवा पेंशन के हैं।
-- --
शिकायत के बाद खुला था मामला
गांव के एक व्यक्ति ने तहसील दिवस में शिकायत की थी। शिकायत पर जांच कराई गई तो ऐसे 46 मामले मिले। इन महिलाओं के खाते में करीब एक साल से धनराशि भेजी जा रही थी।