फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Report on BLOs who did not start verification work

Bareilly News: सत्यापन कार्य शुरू न करने वाले बीएलओ पर रिपोर्ट

Fri, 29 Aug 2025 06:06 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 29 Aug 2025 06:06 AM IST
विज्ञापन
Report on BLOs who did not start verification work
आंवला। त्रिस्तरीय सामान्य निर्वाचन-2026 की निर्वाचक नामावलियों के वृहद पुनरीक्षण के तहत मतदाता सूची का सत्यापन चल रहा है। तहसील सभागार में हुई बैठक में अभी तक इसमें रुचि न लेने वाले वीएलओ जितेंद्र कुमार, प्रशांत कुमार, शोभा कुमारी, गेंदा लाल, हरीराम, मनीषा, धर्मवीर सिंह, भूपराम, राजपाल सिंह उर्मिला रानी, सुमन, वीना शाक्य, प्रभाकर बाबू, वन्दना पाण्डेय, विकास, गौरव पाल के विरुद्ध निर्वाचन आयोग के नियमानुसार रिपोर्ट दर्ज कराई जा रही है।
विज्ञापन

एसडीएम विदुषी सिंह ने बताया कि 19 अगस्त से शुरू हुआ घर-घर सत्यापन का कार्य 29 सितंबर तक चलेगा। अच्छा कार्य करने वाले बीएलओ को राज्य निर्वाचन आयोग की ओर से पुरस्कृत किया जाएगा। इसके लिए बीएलओ एवं सुपरवाइजर की नियुक्ति कर दी गई है। आलमपुर जाफराबाद व मझगवां में दस व रामनगर में आठ सुपरवाइजर नियुक्त किए गए हैं। एसडीएम ने बताया कि नायब तहसीलदार रजनीश सक्सेना एवं दीप्ति पाल को 14-14 सुपरवाइजर का प्रभारी नामित किया गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed