फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Report on 11 people including wife of the peon of Pilibhit SDM Sadar

Bareilly News: पीलीभीत एसडीएम सदर के पेशकार की पत्नी समेत 11 पर रिपोर्ट

Sat, 25 Apr 2026 06:08 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 25 Apr 2026 06:08 AM IST
विज्ञापन
Report on 11 people including wife of the peon of Pilibhit SDM Sadar
पैतृक जमीन को सह खातेदार ने फर्जी कागजात तैयार कर दूसरे व्यक्ति को बेच दिया। कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने पीलीभीत की सदर तहसील में तैनात एसडीएम के पेशकार की पत्नी समेत 11 लोगों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन

खलीलपुर रोड निवासी पंडित हरिओम शर्मा ने थाना प्रभारी प्रदीप चतुर्वेदी को बताया कि उनकी पस्तौर गांव में पैतृक जमीन है। इसे उनके सह खातेदार दिल्ली के नरेला निवासी अनिल शर्मा ने फर्जी कागजात तैयार कर संजय रॉयल पार्क पीलीभीत निवासी और पीलीभीत तहसील में पेशकार के पद पर कार्यरत नरेश मौर्य की पत्नी सुगंध मौर्य को बेच दी। जब उन्होंने इसका विरोध किया तो उन्हें जमीन में जिंदा दफनाने की धमकी दी। जमीन लौटाने के नाम करने पर बीस लाख रुपये की रंगदारी मांगी जा रही है।
विज्ञापन

पीड़ित ने घटना की तहरीर दी लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने मनोज कुमार, अनिल शर्मा, राकेश कुमार, राम सिंह, मनोज कुमार निवासी नरेला दिल्ली, सूरज प्रकाश निवासी नार्थ वेस्ट दिल्ली, सुधीर कुमार निवासी सिविल लाइंस बरेली, संतोष कुमार यादव व राजू निवासी खलीलपुर थाना सीबीगंज, पीलीभीत के संजय रॉयल पार्क निवासी सुगंध मौर्य पत्नी नरेश मौर्य, चंद्रसेन मौर्य, लोकेश मौर्य निवासी खलीलपुर सीबीगंज के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed