{"_id":"61fa7ab48e9a903be1647202","slug":"report-of-corona-vaccination-of-teenagers-summoned-bareilly-news-bly474235081","type":"story","status":"publish","title_hn":"किशोरों के कोरोना टीकाकरण की रिपोर्ट तलब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किशोरों के कोरोना टीकाकरण की रिपोर्ट तलब
विज्ञापन
पुवायां में कोविड समीक्षा बैठक में बोलते तहसीलदार
- फोटो : POWAYAN
पुवायां। तहसीलदार ज्ञानेंद्र नाथ ने बुधवार को निजी स्कूलों के प्रधानाचार्यों और सीएचसी प्रभारियों की बैठक में 15 से 18 वर्ष के किशोरों के कोरोना टीकाकरण की समीक्षा की। बैठक में तहसीलदार ने जानकारी कि स्कूलों में 15 से 18 वर्ष के किशोरों की संख्या कितनी है और कितने किशोरों को टीके लग गए हैं।
उन्होंने कहा कि जल्द ही योजना बनाकर स्कूलों में टीमों को भेजकर 15 वर्ष से अधिक के सभी किशोरों को कोरोना वैक्सीन लगाई जाए। जो किशोर अभी तक टीका लगने से वंचित हैं, इसकी रिपोर्ट भी तलब की गई है। तहसीलदार ने कहा कि जो किशोर टीका लगने से वंचित हैं, उनको टीकाकरण की क्या योजना बनाई गई है, यह रिपोर्ट भी सीएचसी प्रभारी उनको प्रस्तुत करें।
कोई भी किशोर टीका लगने से वंचित नहीं रहना चाहिए। कहीं पर कोई समस्या आने पर उनको जानकारी दी जाए। बैठक में नायब तहसीलदार आशीष कुमार सिंह, डॉ. संजीव कुमार, डॉ. मोहम्मद आसिफ, डॉ. मनोज मिश्रा, जेपी मौर्या सहित कई स्कूलों के प्रधानाचार्य और शिक्षक मौजूद रहे।