Bareilly News: स्कूटी से बांधकर युवक को घसीटने वालों पर रिपोर्ट, आरोपियों को नहीं जानता पीड़ित; बयान दर्ज
बरेली में युवक को स्कूटी से बांधकर घसीटने का वीडियो वायरल हुआ था। पुलिस इस घटना की जांच कर रही है। पीड़ित युवक की पहचान हो गई है, लेकिन आरोपियों के बारे में अब तक कुछ पता नहीं चल सका है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बरेली के संजयनगर क्षेत्र में स्कूटी से बांधकर युवक को खींचकर ले जाने वाले युवकों की पहचान काफी कोशिश के बाद भी नहीं हो सकी है। चौकी प्रभारी ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर पीड़ित युवक के बयान दर्ज किए हैं।
होली चौराहे के पास स्कूटी सवार तीन लड़के एक युवक को स्कूटी के पीछे बांधकर घसीट रहे थे। घटना का सीसीटीवी फुटेज वायरल हो गया तो पुलिस भी सक्रिय हो गई। शुक्रवार को कई लोगों ने यह फुटेज बरेली पुलिस के अधिकारियों को ट्वीट किया और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।
ये भी पढ़ें- महिला से सामूहिक दुष्कर्म: रिश्ते का भाई बना हैवान, दोस्तों संग मिलकर लूटी आबरू, दो महीने बंधक बनाकर रखा
पीड़ित भी नहीं जानता आरोपियों को
बारादरी थाने की मॉडल टाउन चौकी प्रभारी राजेंद्र सिंह ने तीन अज्ञात लड़कों पर रिपोर्ट दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है। उन्होंने बताया कि लड़के जिस युवक को खींच रहे हैं, उसका नाम बाबू पुत्र लालता प्रसाद है। बाबू नशा करता है। वह भी उन लड़कों को नहीं जानता है।
बताया गया कि बाबू से उन लोगों की कहासुनी हो गई थी। उन लोगों ने बाबू पर गाली देने का आरोप लगाते हुए उसे स्कूटी से घसीटना शुरू कर दिया और काफी दूर ले जाकर छोड़ दिया और भाग गए। राजेंद्र सिंह ने बताया कि आरोपियों की पहचान कर गिरफ्तारी की जाएगी।