फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   200-tonne vessel arrives at Kumbhi bioplastic plant installation to take place in two days a scramble ensues t

लखीमपुर: कुंभी बायोप्लास्टिक प्लांट पहुंचा 200 टन वजनी वेसल, दो दिन में होगा इंस्टालेशन, सेल्फी लेने की होड़

Thu, 22 Oct 2026 08:47 PM IST
Digvijay Singh संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर Published by: Digvijay Singh Updated Thu, 22 Oct 2026 08:47 PM IST
सार

यूपी के लखीमपुर खीरी स्थित कुंभी में स्थापित हो रहे इंटीग्रेटेड बायोप्लास्टिक प्लांट के लिए ओडिशा से 240 पहियों वाले महाबली ट्रक पर लादकर लाया जा रहा करीब 200 टन वजनी वेसल (साइक्लाइजेशन रिएक्टर) गुरुवार को प्लांट परिसर पहुंच गया।

विज्ञापन
200-tonne vessel arrives at Kumbhi bioplastic plant installation to take place in two days a scramble ensues t
कुंभी बायोप्लास्टिक प्लांट पहुंचा 200 टन वजनी वेसल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

यूपी के लखीमपुर खीरी स्थित कुंभी में स्थापित हो रहे इंटीग्रेटेड बायोप्लास्टिक प्लांट के लिए ओडिशा से 240 पहियों वाले महाबली ट्रक पर लादकर लाया जा रहा करीब 200 टन वजनी वेसल (साइक्लाइजेशन रिएक्टर) गुरुवार को प्लांट परिसर पहुंच गया। पांच महीने से अधिक के सफर के बाद मशीन के गंतव्य तक पहुंचने पर प्लांट परिसर में इसे देखने के लिए लोगों की भीड़ जुट गई। खासकर युवाओं में मशीन को लेकर उत्साह दिखा। कई लोग इसके साथ सेल्फी लेते नजर आए। मशीन के पहुंचने के साथ ही इसे प्लांट में स्थापित करने की तैयारियां तेज हो गई हैं। अधिकारियों के मुताबिक, मशीन को दो दिन में स्थापित करने की तैयारी है।

विज्ञापन


वेसल को लेकर महाबली ट्रक बृहस्पतिवार को भी अपने रास्ते पर लोगों के आकर्षण का केंद्र बना रहा। भीखमपुर कस्बे में दोपहर करीब डेढ़ बजे ट्रक नहर पुल से गुजरा तो उसे देखने के लिए लोगों की भीड़ जुट गई। ट्रक के साथ-साथ चलते लोग मशीन को नजदीक से देखने के लिए उत्सुक नजर आए। कस्बे के चौराहे पर पहुंचते ही बड़ी संख्या में लोग जमा हो गए। कई युवाओं ने मशीन के साथ सेल्फी ली। भीड़ बढ़ने पर मितौली पुलिस को लोगों को हटाने और रास्ता सुचारु रखने के लिए मशक्कत करनी पड़ी। इसके बाद ट्रक अपराह्न करीब चार बजे कुंभी स्थित प्लांट परिसर पहुंचा।
विज्ञापन


प्लांट तक पहुंचने से पहले चीनी मिल और बायोप्लास्टिक प्लांट के अधिकारियों ने मशीन लेकर आ रही टीम का स्वागत किया। इकाई प्रमुख डॉ. सुनील कुमार यादव और बायोप्लास्टिक प्लांट के हेड ललित जैन ने बताया कि वेसल के पहुंचने का लंबे समय से इंतजार किया जा रहा था। इसके लिए प्लांट में स्थापना संबंधी तैयारियां पहले ही पूरी कर ली गई थीं। अब मशीन परिसर में पहुंच गई है और इसे दो दिनों में स्थापित करने की तैयारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बायोप्लास्टिक प्लांट के लिए इस वेसल का पहुंचना महत्वपूर्ण पड़ाव माना जा रहा है। लंबे समय से चल रहा इसका परिवहन पूरा होने के बाद अब मशीन को स्थापित करने का काम आगे बढ़ेगा। माशीन को प्लांट परिसर में ट्रक से उतारने में तकरीबन चार घंटे लगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed