फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   report

व्हाट्सएप से तलाक देने वाले पर मुकदमा

Tue, 06 Oct 2015 01:16 AM IST
बरेली
बरेली Updated Tue, 06 Oct 2015 01:16 AM IST
विज्ञापन
बरेली। किला के टेलर की बेटी ने सऊदी अरब से व्हाट्स एप पर तलाक देने वाले पति और उसके परिवार वालों के खिलाफ बारादरी थाने में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पीड़िता का आरोप है कि सास-ससुर ने उसे पति को सऊदी अरब में अच्छी नौकरी के लिए अलग बीजा दिलाने की बात कहकर जबरन एक दलाल को सौंप दिया। पति से शिकायत तो वह भी परिवार वालों की ही तरफदारी करने लगेे।
विज्ञापन

17 मई 2014 को टेलर की बेटी की शादी सऊदी अरब में फोरमैन की नौकरी करने वाल तौसीफ के साथ हुई थी। 15 जुलाई 2014 को तौसीफ विदेश लौट गया। इसके बाद वह घर लौटकर ही नहीं आया। कई बार लड़की ने तौसीफ से आने की जिद भी की, लेकिन उसने एक नहीं सुनी। आरोप है कि 22 सितंबर को लड़की के सास-ससुर, देवर आदि एक अंजान व्यक्ति को घर लाए। कहने लगे तुम्हारे पति विदेश में नौकरी करते हैं, यह तुमसे अकेले में बात करेंगे। तुम इसे खुश कर दो तो अच्छा बीजा मिल जाएगा। तौसीफ को कोई परेशानी नहीं होगी। उसने दलाल से बात करने से मना किया तो सबने जबरन उसके साथ उसे कमरे बंद कर दिया। कमरे में उसने उसे हवस का शिकार बना लिया। अगले दिन अचानक भाई और मां उसकी ससुराल पहुंच गए तो लड़की कराह रही थी। मां ने पूछा तो उसने सब बता दिया। इसके बाद भाई और मां लड़की को मायके ले गए। लड़की ने शौहर से इस घटनाक्रम की शिकायत की तो वह उल्टा उसी को हड़काने लगा और कहा कि अपने भाई का व्हाट्सएप देखो। तुम्हारा हमारा अब कोई वास्ता नहीं है। लड़की के भाई के मोबाइल में इंटरनेट पैक खत्म हो गया था। उसने पैक डलवाया तो तौसीफ का मैसेज पड़ा था। जिसमें उसने व्हाट्सएप पर ही तलाक  देकर उससे जिंदगी भर का नाता तोड़ लिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed