{"_id":"68001b14ae655e414200575e","slug":"report-filed-under-sections-of-extortion-against-two-including-junctions-parking-contractor-bareilly-news-c-4-lko1064-619924-2025-04-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: जंक्शन के पार्किंग ठेकेदार समेत दो के खिलाफ रंगदारी की धाराओं में रिपोर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: जंक्शन के पार्किंग ठेकेदार समेत दो के खिलाफ रंगदारी की धाराओं में रिपोर्ट
विज्ञापन
बरेली। जंक्शन के पार्किंग ठेकेदार समेत दो लोगों के खिलाफ कोतवाली पुलिस ने रंगदारी मांगने समेत अन्य धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर ली है। इनके तीन-चार अन्य साथियों की भी तलाश की जा रही है। एसपी सिटी मानुष पारीक ने मंगलवार रात जंक्शन पर छापा मारकर तीन लोगों को गिरफ्तार किया था। इनमें एक को पूछताछ के बाद छोड़ दिया गया।
जंक्शन पर पार्किंग ठेकेदार कैंट थाने के चौबारी निवासी सौरभ सिंह अपने गुर्गों के जरिये ऑटो, ई-रिक्शा व अन्य वाहनों से अवैध वसूली करता था। आरपीएफ व जीआरपी तक कई बार शिकायत पहुंचीं, लेकिन कार्रवाई नहीं हुई। मंगलवार को पुलिस के गोपनीय हेल्पलाइन नंबर पर किसी ने शिकायत की। एसएसपी अनुराग आर्य के निर्देश पर एसपी सिटी ने सादे कपड़ों में फोर्स के साथ रात 9:30 बजे छापा मारा। मौके से बरेली के सिविल लाइंस जेल रोड निवासी रिषभ त्रिपाठी और बदायूं के वजीरगंज थाने के गांव नवादा निवासी करन को गिरफ्तार कर लिया।
पूछताछ में पता लगा कि रिषभ त्रिपाठी बैंक कर्मचारी है। वसूली गैंग से उसका संबंध नहीं है। इसके बाद उसे छोड़ दिया गया। कोतवाली पुलिस ने पार्किंग ठेकेदार सौरभ सिंह और उसके गुर्गे करन के खिलाफ ऑटो चालक दीपक की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर ली है। संवाद
विज्ञापन
-- -- -- -- -
जंक्शन पर वसूली कर रहे तीन गैंग, प्लेटफॉर्मों से लेकर सर्कुलेटिंग एरिया तक जाल
जंक्शन पर अवैध वसूली करने वाले एक गिरोह के खिलाफ भले ही कार्रवाई हो गई हो। यहां दो और गिरोह भी वसूली कर रहे हैं। प्लेटफाॅर्मों से लेकर सर्कुलेटिंग एरिया तक इनका जाल फैला हुआ है। वैध पार्किंग में वाहन खड़े करने पर भी मनमाने ढंग से पर्ची काटी जाती है। वैध और अवैध वेंडर्स से भी वसूली की जाती है। सर्कुलेटिंग एरिया के आसपास लगने वाले ठेले खोमचों से भी रंगदारी ली जाती है। इस कारण जंक्शन पुलिस चौकी के अलावा आरपीएफ और जीआरपी की भूमिका भी सवालों के घेरे में है।