{"_id":"692a11f3be1a767bce0855d9","slug":"report-filed-against-two-people-for-cutting-trees-without-permission-bareilly-news-c-401-1-mrg1002-3425-2025-11-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: बिना अनुमति पेड़ काटने के आरोप में दो लोगों के खिलाफ रिपोर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: बिना अनुमति पेड़ काटने के आरोप में दो लोगों के खिलाफ रिपोर्ट
विज्ञापन
दुनका। धनेटा-शीशगढ़ रोड पर बिना अनुमति 26 पेड़ काटे जाने के आरोप में मुन्ना लाल और अनिल चौहान के खिलाफ वन विभाग की टीम ने रिपोर्ट दर्ज कराई है। वहीं, लकड़ी भरी ट्रैक्टर-ट्राॅली को भी टीम ने सीज कर दिया है। संवाद
पुलिस के अनुसार, जुन्हाई बिजली उपकेंद्र से जाफरपुर बिजली उपकेंद्र के लिए 33 हजार केवीए की विद्युत लाइन खींची जा रही है, जिसमें बिजली लाइन के पास आ रही पेड़ों की टहनियों की छंटाई के लिए वन विभाग ने बिजली निगम को इजाजत दी थी, लेकिन बिजली निगम के कर्मचारी इसकी आड़ में अवैध तरीके से पेड़ों को जड़ से काटकर उसकी लकड़ी की भी बिक्री कर रहे थे।
शुक्रवार को बिजली कर्मचारियों ने सहोड़ा बंगाली कॉलोनी एवं साहिबा आरा मशीन के पास 26 पेड़ शीशम आदि के जड़ से काट दिए। उसके बाद ट्रैक्टर-ट्राॅली में भरकर ले जा रहे थे। सूचना पर वन दरोगा छेदालाल मौके पर पहुंच गए। उन्होंने ट्रैक्टर- ट्राॅली को पकड़ लिया। थोड़ी देर बाद रेंजर संतोष कुमार मठपाल एवं डिप्टी रेंजर मुकेश कुमार अन्य कर्मचारियों के साथ मौके पर पहुंचे। इन्होंने वाहन के साथ मुन्ना लाल, अनिल चौहान को पकड़कर फतेहगंज पश्चिमी रेंज ऑफिस ले गए। लकड़ी भरी ट्राॅली को सीज कर दिया।
विज्ञापन
रेंजर संतोष कुमार मठपाल ने बताया कि इन लोगों ने वन विभाग के 26 पेड़ों को जड़ से काट दिया है। ट्रैक्टर-ट्राॅली को सीज कर दोनों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।